{"_id":"78-61649","slug":"Hisar-61649-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदल पार्क में छठ पूजा उत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदल पार्क में छठ पूजा उत्सव मनाया
Hisar
Updated Sun, 10 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। छठ पूजा समिति मिल गेट द्वारा जिंदल सरोवर छठ पूजा घाट जिंदल पार्क में छठ पूजा का आयोजन किया गया। आयोजन की मुख्य अतिथि शहरी निकाय मंत्री सावित्री जिंदल रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक कुमार मिश्रा ने की। इस दौरान छठ पूजा समिति ने सावित्री जिंदल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। आचार्य शिव पूजन शास्त्री ने सूरज के 1008 नामों से पूजा करवाई। छठ पूजा का इतिहास आचार्य मुरली धर पांडे ने विस्तृत रूप से बताया। इस मौके पर कार्यक्रम के संरक्षक राजेश पांडे ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पंडित दर्शन कुमार कौशिक, डॉ. जीडी अग्निहोत्री, समाज सेवी विजय कौशिक और पार्षद मास्टर प्रह्लाद सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन