फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कबड्डी में जींद बना विजेता

कबड्डी में जींद बना विजेता

Sun, 10 Nov 2013 05:45 AM IST
Hisar
Hisar Updated Sun, 10 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। छोटूराम स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय 27वीं राज्यस्तरीय प्राथमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। समापन अवसर पर मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विजेता प्रतिभागियों को राज्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद की निदेशक स्नेहलता ने पुरस्कार वितरित किए। मौलिक शिक्षा के उपनिदेशक आरपी सांगवान ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

छोटूराम स्टेडियम में शुक्रवार को हुई कुश्ती के 20 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत के ऋतिक प्रथम, हिसार के अभिषेक द्वितीय व जींद के अमर तृतीय रहे। 22 किलोग्राम में रेवाड़ी के गंगाराम प्रथम, झज्जर के तरुण द्वितीय व भिवानी के अंकित तृतीय रहे, 26 किलोग्राम में भिवानी के आकाश प्रथम, हिसार के अंकित द्वितीय व करनाल के अंकुश तृतीय रहे। कबड्डी में जींद प्रथम, झज्जर द्वितीय और कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के जिम्नास्टिक मुकाबले में रोहतक की टीम प्रथम, झज्जर द्वितीय और गुड़गांव की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कों में रोहतक प्रथम, भिवानी द्वितीय व झज्जर की टीम तीसरे स्थान पर रही। रोहतक के आयुष व झज्जर की सोनी कुमारी को बेस्ट जिम्नास्ट का खिताब दिया गया। लड़कों के योग आसन मुकाबले में रोहतक की टीम प्रथम, पलवल द्वितीय व हिसार की टीम तृतीय रही। लड़कियों में झज्जर प्रथम, हिसार द्वितीय व रोहतक तीसरे स्थान पर रहा। लड़काें के खो-खो मुकाबले में हिसार प्रथम, जींद द्वितीय व कैथल की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी विद्यार्थी छाए
लड़कियों के समूहगान में महेंद्रगढ़ प्रथम, यमुनानगर द्वितीय व झज्जर तृतीय रहा। लड़कों में सिरसा प्रथम, हिसार द्वितीय व महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। एकल गान में रोहतक के सुनील प्रथम, सिरसा की तनशूल द्वितीय व भिवानी के हरीश तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के रागनी मुकाबले में हिसार की खुशी प्रथम, महेंद्रगढ़ की मोहनी द्वितीय व सिरसा की मुस्कान तृतीय रही। लड़कियों के समूह नृत्य में सिरसा फर्स्ट, रोहतक सेकेंड और कुरुक्षेत्र की टीम थर्ड रही। लड़कों में पंचकूला प्रथम, महेंद्रगढ़ द्वितीय व रोहतक की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों की एकल नृत्य में हिसार प्रथम, रोहतक द्वितीय व कैथल की छात्रा तीसरे स्थान पर रही। लड़कों में सिरसा प्रथम, हिसार द्वितीय व महेंद्रगढ़ तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन हजार खिलाड़ियों ने दिखाया दम
डीईईओ सुनीता रूहिल ने कहा कि तीन दिन चले खेलों में करीब 3 हजार बाल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सोनीपत डीईओ ओपी कादयान, झज्जर डीडीईओ सत्यवती नांदल, जगबीर मलिक, पंचकूला डीईईओ परमेश्वरी हुड्डा, भीम सेन भारद्वाज, हरिपाल, बलवान सिंह, वीरेंद्र मलिक, ब्रह्म प्रकाश, सुनीता पंवार, जितेंद्र सांगवान, संतोष चौधरी, आदर्श राजन, जसबीर धनखड़, जयपाल दहिया, योगेंद्र राणा, सरिता खनकवाल, अमरजीत, मुन्नी सहारण, ओमप्रकाश और नरेश भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed