{"_id":"78-47812","slug":"Hisar-47812-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीपुर में पंचायती जमीन पर फिर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीपुर में पंचायती जमीन पर फिर कब्जा
Hisar
Updated Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
जींद। गांव बीबीपुर में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर पंचायती जमीन से छुड़वाए गए कब्जे को ग्रामीणों ने अगले दिन प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए कब्जा कर गेहूं की बिजाई कर दी। कब्जाधारियों का दावा है कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। दबाव के चलते जमीन को खाली करवाया गया था।
शनिवार को प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में की गई कार्रवाई के दौरान कब्जाधारी परिवार द्वारा बनाए गए कमरे को भी गिरा दिया गया था। कब्जाधारी परिवार दशकों से जमीन को काश्त करता रहा है। उल्लेखनीय है कि गांव बीबीपुर की पंचायत और गांव के ही निवासी दुर्गा प्रसाद के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। पंचायत ने जमीन को पंचायती बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। फैसला पंचायत के पक्ष में हुआ। शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार दलीप सिंह खर्ब की मौजूदगी में प्रशासनिक अमले ने दुर्गा प्रसाद के परिवार से जमीन का कब्जा ले लिया। इस दौरान दुर्गा प्रसाद के परिजनों ने गांव के सरपंच सुनील कुमार पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया गया।
रविवार को ग्रामीण प्रशासन द्वारा कब्जा छुड़ाए जाने के विरोध में स्कूल में एकत्रित हुए और फिर ट्रैक्टर व हेरो लेकर जमीन पर पहुंच गए। उन्होंने जमीन की जुताई कर गेहूं की बिजाई कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि दुर्गा प्रसाद का परिवार छह दशक से काश्त कर रहा है। जमीन गांव ने दुर्गा प्रसाद को दान में दी थी। ग्रामीणों का कहना है कि दुर्गा प्रसाद परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की हुई है। फिर भी दुर्गा प्रसाद से जमीन छीनने की कोशिश की गई।