फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कुलदीप नैयर को मिला छत्रपति सम्मान

कुलदीप नैयर को मिला छत्रपति सम्मान

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Hisar
Hisar Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। ब्रिटेन में भारत के पूर्व राजनयिक, चिंतक एवं वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर ने कहा कि उसूलों के लिए किसी को जान देनी भी पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए। उसूल ही जीवन में अमूल्य हैं। देश और दुनिया में जब-जब जनविरोधी ताकतों ने सिर उठाया है, उस समय अनुशासित और उसूल पसंद लोगों ने ही ऐसी ताकतों को करारा जवाब दिया है। वे बुधवार को पंचायत भवन में संस्था संवाद और हरियाणा जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित छत्रपति स्मृति समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता प्रबुद्ध चिंतक बलदेव बख्शी ने की जबकि शहीद भगत सिंह के भानजे प्रो. जगमोहन सिंह कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे।
विज्ञापन

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के 11वें शहादत दिवस पर आयोजित समारोह में संस्था संवाद ने कुलदीप नैयर को ‘छत्रपति सम्मान 2012’ से सम्मानित किया। फतेहाबाद के पत्रकार आरके सेठी को छत्रपति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कुलदीप नैयर ने पत्रकारिता की शुरुआत आजादी की अलख जगने के दौरान ही की थी। आजादी के बाद आपातकाल का दंश झेल चुके नैयर ने तीनों ही परिस्थितियों की तुलना भी की। उन्होंने कहा कि आजाद भारत पर आपातकाल एक कलंक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्रपति जैसा जज्बा पैदा करना
जम्हूरी अधिकार सभा के प्रमुख प्रो. जगमोहन सिंह ने शहीद भगत सिंह और शहीद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति सहित अनेक ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में भी पत्रकार छत्रपति जैसे कलमकारों को अपनी शहादत देकर सच्चाई की कीमत चुकानी पड़ रही है। इस दौर को बदलने की जरूरत है। युवाओं को भगत सिंह और छत्रपति जैसा जज्बा पैदा करना पड़ेगा, तभी सुधार संभव है। इस मौके पर एचजेए के प्रधान अंशुल छत्रपति, लेखक पुष्पराज, लेखराज ढोट, परमानंद शास्त्री, राजेंद्र ढाबां, अमित तिवाड़ी, तरन्नुम भारती, हरभगवान चावला, पूर्व सांसद हेतराम, रेणु शर्मा, जगदीश चोपड़ा, सुरेश मेहता, स्वर्ण सिंह विर्क, पूरन मुद्गल, वीरेंद्र सिंह चौहान, नवदीप सेतिया, हितेश चतुर्वेदी, हरविंद्र सिंह, भूपेंद्र पन्नीवालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed