{"_id":"78-46196","slug":"Hisar-46196-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज
Hisar
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गांव कालवा में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में मृतका के भाई की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ दहेज तथा गर्भपात गिरने का मामला दर्ज किया है। मृतका के बिसरे को जांच के लिए मधुबन लैबोरेटरी भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
शिवपुरी कालोनी करनाल निवासी महेंद्र ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन सरोज की शादी गत दो अप्रैल को गांव कालवा निवासी दीपक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सुसरालीजन सरोज पर दहेज के लिए दबाव डाल रहे थे। सरोज तीन माह की गर्भवती थी। उसने आरोप लगाया कि सरोज के साथ मारपीट की गई है। जिससे उसका गर्भ गिर गया और मौत हो गई। पुलिस ने महेंद्र की शिकायत पर पति दीपक तथा सास इंद्रो देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतका के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। फिलहाल दहेज और गर्भ गिरने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतका के बिसरे को जांच के लिए मधुबन लैबोरेटरी भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।