फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डीएवी कालेज यमुनानगर ने जीती ओवरआल ट्राफी

डीएवी कालेज यमुनानगर ने जीती ओवरआल ट्राफी

Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
Hisar
Hisar Updated Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हिसार। दयानंद कालेज में चल रहे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में यमुनानगर के डीएवी गर्ल्स कालेज ने ओवरआल ट्राफी पर कब्जा जमाया। वहीं, मेजबान डीएन कालेज हिसार रनरअप रहा। जोन के अनुसार यमुनानगर जोन पहले और हिसार जोन दूसरे स्थान पर रहा। समापन अवसर पर हिसार रेंज के आईजी अरशिंद्र सिंह चावला ने विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। तीन दिन तक चले इस उत्सव में 45 कालेजों के 600 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। उत्सव में अंबाला जोन के सात, हिसार जोन के दस, प्रोफेशनल जोन के चार, यमुनानगर जोन के सात, कुुरुक्षेत्र जोन के सात और करनाल जोन के दस कालेजोें ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

वन एक्ट प्ले में सीआरएम जाट कालेज के शकुनी ने बेस्ट एक्टर का खिताब जीता। डीएवी कालेज अंबाला को मलिंद्र कालेज ने द्वितीय स्थान पाया। वहीं, डीएवी कालेज पिहोवा ने श्रुति ने बेस्ट एक्ट्रेस और आर्य पीजी कालेज पानीपत की कोशिकर ने द्वितीय स्थान पाया। संस्कृत ड्रामा में राजकीय कालेज करनाल के अरविंद को बेस्ट एक्टर का खिताब जीता। सीआरएम जाट कालेज हिसार के प्रमोद को दूसरा, डीएपी कालेज यमुनानगर की पारुल को बेस्ट एक्ट्रेस और सीआरएम जाट कालेज हिसार की ज्योति को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन


हरियाणवी पॉप ने बिखेरा जलवा
सोमवार को यूथ फेस्टिवल में हरियाणवी पॉप ने जलवा बिखेरा। प्रतिभागी कालेजों की टीमों ने एक के बाद एक हरियाणवी पॉप गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। छात्रों ने भाभी मेरा ब्याह करवा दे...., सुपने मैं सुसराड़ डिगरग्या आदि गीत पेश किए। इसके अलावा छात्रों ने माइम सोलो डांस और रशियन डांस की भी प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने विवाह, भगवान के अवतार, भ्रष्टाचार से संबंधित, परिवार की व्यवस्था से संबंधित माइम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कालेज रहे यूथ फेस्टिवल में विजेता
ग्रुप सांग (जरनल) में डीएवी गर्ल्स कालेज यमुनानगर प्रथम, सीआरएम जाट कालेज हिसार द्वितीय, क्लासीकल वॉकल (सोलो) में एमएलएन कालेज यमुनगर प्रथम, राजकीय पीजी कालेज हिसार एवं राजकीय महिला कालेज संयुक्त रूप से द्वितीय, क्लासिकल इस्टूमेंटल (सोलो) में यूटीडी प्रथम, एमएनएल कालेज यमुनागर एवं गुरु नानक खालसा कालेज ने द्वितीय स्थान पाया। क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल (सोलो नान प्रक्शन) में एसए जैन कालेज अंबाला पहले, आर्य पीजी कालेज पानीपत एवं गुरु नानक गर्ल्स कालेज यमुनगर दूसरे, लाइट वॉकल (इंडियन) में इंजीनियरिंग कालेज जगाधरी पहले, डीएवी गर्ल्स कालेज यमुनानगर एवं एसडी कालेज अंबाला दूसरे, फोक सांग (जनरल) में केयूके ने प्रथम, डीएवी गर्ल्स कालेज यमुनानगर एवं जीएमएन अंबाल कैंट ने दूसरा स्थान पाया। फोक सोंग हरियाणवीं (सोलो) में राजकीय कालेज करनाल ने प्रथम, गणपति इंस्टीट्यूट यमुनानगर एवं गुरु नानक गर्ल्स कालेज यमुनागर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
फोक इंस्ट्रूमेंटल हरियाणी (सोलो) में राजकीय कालेज पानीपत प्रथम, केएम राजकीय कालेज नरवाना एवं राजकीय कालेज अंबाला कैंट ने दूसरा, ग्रुप सांग (हरियाणवी) में गुरु नानक गर्ल्स कालेज यमुनागर ने प्रथम, महिला कालेज करनाल एवं केयूके ने दूसरा स्थान पाया। हरियाणवी पॉप सोंग में एसडी कालेज नरवाना ने पहला, डीएवी कालेज यमुनागर और डीएवी कालेज अंबाला सिटी दूसरा, हरियाणी गजल में डीएवी महिला कालेज यमुनानगर ने प्रथम, आईजी महिला कालेज कैथल एवं सीआरएम जाट कालेज हिसार ने दूसरा स्थान हासिल किया। सोलो डांस हरियाणवी (फीमेल) में यूटीडी प्रथम, एसडी कालेज नरवाना एवं राजकीय कालेज करनाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। कोरियाग्राफी में हिंदू गर्ल्स कालेज जगाधरी प्रथम, डीएन कालेज हिसार ने दूसरा एवं आरएएसडी कालेज कैथल ने दूसरा, हरियाणवी स्किट में डीएवी गर्ल्स कालेज यमुनानगर प्रथम, आर्य कालेज पानीपत एवं राजकीय कालेज अंबाला कैंट दूसरे स्थान पर रहे।

ये लोग रहे मौजूद
यूथ फेस्टिवल में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डा. अनूप सिंह लाठर, हरियाणवी कलाकार दरियाव सिंह मलिक, किरण चौधरी, जाट कालेज के प्रिंसिपल आईएस लाखलान, डीएन कालेज के प्रिंसिपल डा. आरके तोमर सहित कई महाविद्यालयों के प्रिंसिपल, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed