फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   96 BA seats increased in Jott College, counseling today

जॉट कॉलेज में बीए की 96 सीटें बढ़ी, काउंसिलिंग आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
96 BA seats increased in Jott College, counseling today
हिसार। शहर के विभिन्न कॉलेजों में 3 और 4 काउंसिलिंग के लिए विद्यार्थी कदमताल कर रहे हैं। हालांकि कई बार पोर्टल में आई तकनीकी खामियों के लिए विद्यार्थी फीस जमा नहीं करवा पा रहे हैं। वहीं बुधवार को शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र के बाद जाट कॉलेज में बीए संकाय की 96 सीटें बढ़ा दी गई हैं। वीरवार को इन सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी। अब कॉलेज में बीए की कुल 1056 सीटें हो चुकी हैं। वहीं दो दिन से नॉन मेडिकल, मेडिकल व कंप्यूटर संकाय की कक्षाएं भी आरंभ हो चुकी है।
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज : खेल कोटे की सीटें रिक्त
राजगढ़ रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को खेल कोटे पर दूसरी काउंसिलिग हुई। अब कॉमर्स की 5 सीटें, विज्ञान संकाय में 4 सीटें शेष हैं। जबकि एक सीट अलॉट हुई है। कला संकाय में 10 सीटें भरी जा चुकी हैं, जबकि एक सीट उपलब्ध है। बुधवार देर रात तक विद्यार्थी अलॉट हुई सीट पर फीस भर सकेंगे। इसके बाद रिक्त सीटें पर तीसरी काउंसिलिंग का कोई शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

डीएन कॉलेज में कड़ी टक्कर
डीएन कॉलेज में बुधवार को चौथी ओपन काउंसिलिंग हुई। इसमें 14 कोर्सों की कुल 1920 सीटों में से 1771 सीटें भरी जा चुकी हैंश् जबकि 149 सीटें अभी रिक्त हैं। बीए की 834 में से 39 सीटें रिक्त हैं। विज्ञान संकाय और कॉमर्स की सीटें अभी रिक्त हैं, जबकि बीए कोर्स की 5 सीट खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे संस्थान में बीए की 96 सीटें बढ़ी हैं। अब कुल 1056 सीटें हो चुकी हैं। अतिरिक्त बढ़ाई सीटों पर वीरवार से ही काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी। बीए कोर्स में एससी श्रेणी में 70 प्रतिशत, बीसीए-बीसीबी व ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 75 प्रतिशत और इससे अधिक प्रतिशत प्राप्त विद्यार्थी काउंसिलिंग के लिए आ सकते हैं। - राजेश, एडमिशन नोडल अधिकारी, जाट कॉलेज
खेल कोटे पर बुधवार को रिक्त सीटों पर फीस भरने की प्रक्रिया पूरी की। अभी भी कॉमर्स, विज्ञान संकाय व कला संकाय की सीटें रिक्त हैं। जिन पर तीसरी काउंसिलिंग होगी, जिसका शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। - डॉ. यशवंत सांगवान, एडमिशन नोडल अधिकारी, राजकीय कॉलेज

बीए की 5 सीटें रिक्त हैं। जबकि कॉमर्स और बीएससी कोर्स में फिजिकल काउंसिलिंग चल रही है। 14 कोर्सों की कुल 1920 सीटों में 1771 सीटें भरी जा चुकी हैं। 149 सीटें रिक्त हैं। - नरेंद्र कुमार, एडमिशन नोडल अधिकारी, डीएन कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed