फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   विजयी जुलूस के मद्देनजर पांच अतिरिक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए

विजयी जुलूस के मद्देनजर पांच अतिरिक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए

Mon, 20 May 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
विजयी जुलूस के मद्देनजर पांच अतिरिक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए
हिसार। लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए बनाए गए 10 काउंटिंग हॉल पर 20 ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद संभावित निकलने वाले जुलूस के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच अतिरिक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। 23 मई को फाइनल परिणामों की घोषणा योग हॉल में बनाए गए मतगणना केंद्र से की जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ व मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 के सेक्शन 22 (1) और 23 (2) के तहत लोकसभा आम चुनाव की मतगणना के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए 20 ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ व मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। इनके अलावा मतगणना के बाद किसी भी प्रत्याशी अथवा पार्टी द्वारा निकाले जाने वाले जुलूस में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक्सईएन जसवंत सिंह, एक्सईएन कृष्ण कुमार गिल, एक्सईएन संदीप माथुर, एक्सईएन एमसी गोयल व एक्सईएन एसएल भाटी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इनके साथ पुलिस अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

फाइनल परिणाम की घोषणा योग हॉल से
महाबीर स्टेडियम स्थित योग हॉल में पोस्टल बैलेट की मतगणना करवाई जाएगी। सभी केंद्रों के परिणाम आने के बाद फाइनल परिणाम की घोषणा भी योग हॉल में ही की जाएगी और यहां एक्सईएन विशाल कुमार को मतगणना केंद्र के अंदर और एक्सईएन मनोज ओला को मतगणना केंद्र के बाहर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उचाना कलां के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित गिरी सेंटर के कुश्ती हॉल में उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती की जाएगी। यहां पर एक्सईएन एसके त्यागी को एआरओ के साथ मतगणना केंद्र के अंदर और एक्सईएन अजीत कुमार को मतगणना केंद्र के बाहर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जींद के डीआरओ विजेंद्र भारद्वाज को उचाना कलां विधानसभा के अंदर व बाहर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
एडीसी भिवानी बवानीखेड़ा केंद्र के ओवरऑल इंचार्ज
बवानी खेड़ा विस सेग्मेंट की मतगणना के लिए हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित गिरी सेंटर के बैडमिंटन हॉल में गिनती होगी। हॉल के अंदर एक्सईएन अजय कादियान तथा इस काउंटिंग हॉल के बाहर एक्सईएन भूपेंद्र सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इस केंद्र पर भिवानी के अतिरिक्त उपायुक्त मनोज कुमार कानून व्यवस्था के ओवरऑल इंचार्ज होंगे।

उकलाना का जिम्मा डीआरओ को
महाबीर स्टेडियम के जूडो हॉल में बनाए गए उकलाना विधानसभा के मतगणना केंद्र के अंदर बीडीपीओ संदीप को और बाहर बीडीपीओ अनिल बिश्नोई को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। हिसार के डीआरओ राजबीर धीमान इस मतगणना केंद्र पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ओवरऑल इंचार्ज होंगे।
नारनौंद की कमान डीडीपीओ के हवाले
महाबीर स्टेडियम स्थित सुविधा केंद्र पर नारनौंद विधानसभा के मतों की गिनती का काम होगा। इस केंद्र के अंदर बास के तहसीलदार प्रताप सिंह और बाहर नारनौंद के तहसीलदार प्रवीण कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, डीडीपीओ अश्वीर नैन को कानून व्यवस्था के लिए ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है।

एसडीएम सुशील बरवाला केंद्र के ओवरऑल इंचार्ज
पंचायत भवन के सिल्वर जुबली हॉल में बनाए गए बरवाला विधानसभा के मतों की गिनती होगी और इस केंद्र के अंदर बीडीपीओ जयपाल तंवर को और बाहर उकलाना के नायब तहसीलदार धर्मबीर नैन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इस केंद्र पर कानून व्यवस्था के लिए बरवाला के एसडीएम सुशील कुमार ओवरऑल इंचार्ज होंगे।

हांसी की ओवरऑल देखरेख एसडीएम को
हांसी विधानसभा के मतों की गिनती के लिए महाबीर स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में मतगणना केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र के अंदर हांसी के नायब तहसीलदार राजेंद्र कुमार व बाहर बीडीपीओ रामसिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। इस केंद्र पर हांसी के एसडीएम विरेंद्र सहरावत कानून व्यवस्था के ओवरऑल इंचार्ज होंगे।
आदमपुर केंद्र को संभालेंगे एसडीएम हिसार
महाबीर स्टेडियम के कुश्ती हॉल की पूर्वी विंग में आदमपुर विधानसभा के मतों की गिनती के लिए मतगणना केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र के अंदर तहसीलदार विनय चौधरी व बाहर बीडीपीओ खजान चंद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। एसडीएम हिसार परमजीत सिंह चहल को इस मतगणना केंद्र पर कानून व्यवस्था का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है।
हिसार को संभालेंगे एआरओ
हिसार विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के लिए महाबीर स्टेडियम के कुश्ती हॉल की पश्चिमी विंग में मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है। इस केंद्र के अंदर नायब तहसीलदार ललित कुमार व बाहर एक्सईएन आनंद कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। रोडवेज जीएम व एआरओ विकास यादव को कानून व्यवस्था के लिए इस केंद्र का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है।


पंचायत भवन में नलवा के मतों की गिनती
पंचायत भवन के सिल्वर जुबली हॉल की पश्चिमी विंग में नलवा विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती का काम किया जाएगा। इस केंद्र के अंदर आदमपुर के तहसीलदार संजय बिश्नोई व बाहर डीएचओ डॉ. सुरेंद्र सिहाग को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इस केंद्र पर कानून व्यवस्था के लिए एडीसी अमरजीत सिंह मान ओवरऑल इंचार्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed