{"_id":"5b577ca74f1c1b61508b51c8","slug":"91532460199-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टरवासी देशराज को आया हार्ट अटैक , परिजन हुडा के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंचे थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टरवासी देशराज को आया हार्ट अटैक , परिजन हुडा के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंचे थाने
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सेक्टर-16 -17 के बुजुर्ग देशराज बब्बर मंगलवार को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देशराज के परिजन शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने में पहुंचे। अपनी शिकायत में कहा कि उनका हुडा की ओर से भेजी गई भारी भरकम एन्हांसमेंट के डिप्रेशन के चलते देशराज को यह अटैक आया है।
सेक्टर-16-17 निवासी नवीन मंगलवार को सिविल लाइन पुलिस थाने में पहुंचे। नवीन ने कहा कि उनका मकान सेक्टर 16-17 में है। जिस पर 12 लाख रुपये की एन्हांसमेंट आई है। जिस कारण उनके पिता को हार्ट अटैक आया है। इस मामले में हुडा तथा सरकार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
एन्हांसमेंट के खिलाफ हुडा कार्यालय के मेनगेट पर सेक्टरवासियों का धरना व क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। धरने के दौरान उमस के कारण करीब 40 वर्षीय महिला पूनम ग्रेवाल बेसुध हो गई। आसपास की महिलाओं ने उसे संभाला और पानी पिलाकर उसे घर जाने को कहा। मगर उक्त महिला व साथ आई अन्य महिलाएं यह कहते हुए धरनास्थल पर डटी रहीं कि जब तक सरकार और हुडा प्रशासन उनकी बात नहीं सुनेगा, तब तक वे किसी कीमत पर यहां से नहीं जाएंगी।
विज्ञापन
गब्बर सिंह की तरह व्यवहार कर रही सरकार
इस दौरान सेक्टर 16-17 आरडब्ल्यूए के प्रधान जितेंद्र श्योराण ने कहा कि सरकार सेक्टरवासियों के साथ शोले फिल्म के गब्बर सिंह की तरह व्यवहार कर रही है। जैसे गब्बर सिंह का कोई परिवार नहीं था, वैसे ही हमारे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का भी कोई परिवार नहीं है। फिर भी सेक्टरवासियों को लूटा जा रहा है और ये जनता की आवाज भी नहीं सुन रहे। इतनी गर्मी में कभी हमारे बच्चों को 3-3 घंटे तक बाहर बैठाकर रखा जाता है और जब वे अंदर जाते हैं तो उनके लिए पुलिस बुलाई जाती है। इतनी गर्मी में धरनारत महिलाओं की तबीयत खराब हो रही है तो भी प्रशासन की आंख नहीं खुल पा रही है। उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि अभी सरकार नहीं जागी तो सेक्टरवासी कड़े आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे। इस महीने के अंत तक अगर सरकार हमारी दोबारा गणना करवाने की बात नहीं सुनती है तो एक अगस्त से सेक्टरवासी बड़ा आंदोलन करेंगे।
ये बैठे क्रमिक अनशन पर
मंगलवार को क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में एसोसिएशन के उपप्रधान कृष्ण संधू, सह सचिव मुलखराज मेहता, एसके भारद्वाज, भगवान दास खट्टर, महावीर सिंह पानू, अशोक आनंद, ताराचंद तिरेतिया आदि शामिल रहे। इसके अलावा त्रिलोक बंसल, इंद्रकुमार, ओपी चावला, एमएस पूनिया, प्रेम सिवाच, रामेश्वर मलिक, बारू राम, साहिल दलाल, चंद्रभान, रमेश अरोड़ा, इंद्रसिंह लोहान, चतर सिंह नारवाल, संदीप बजाज, बलवंत राय, सरदारी लाल, रामधन ठकराल, एमएस नैन, जगदीश जांगड़ा, एचसी दुआ, पीपी अरोड़ा, आरके गोयल, सत्यनारायण गोयल, मुकेश रानी, भतेरी देवी, राजबाला, कलावती, दादी भानी देवी, शांति देवी, चमेली, विजय रानी, कृष्णा देवी, बिमला ग्रेवाल, माया देवी, सुमित्रा सांगवान, सुमन मलिक, कृष्णा नेहरा, कमला वर्मा, रोशनी दलाल, प्रकाशी, माया देवी, गीता, सुमित्रा, मामकोर, शीला, संतोष, भागवंती गोहानी, रिसाली देवी आदि सेक्टरवासी धरने पर डटे रहे।