{"_id":"5b32948e4f1c1bf66e8ba41b","slug":"91530041486-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रो इरीगेशन के पायलट प्रोजेक्ट के पाइप दो महीने में ही लीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक्रो इरीगेशन के पायलट प्रोजेक्ट के पाइप दो महीने में ही लीक
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश सरकार के माइक्रो इरीगेशन के पायलट प्रोजेक्ट में पाइप महज दो महीने में ही लीक हो गई। इरीगेशन के लिए लगाई मोटर भी खराब हो गई। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के हाथों उद्घाटन कराए गए इस प्रोजेक्ट को लेकर सरपंच ने सवाल उठाए हैं। माइक्रो इरीगेशन के इस प्रोजेक्ट में पाइपों की रिपेयर की मांग करते हुए जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल के समक्ष उठाई जाएगी।
राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल 29 जून को होने वाले जनपरिवाद समिति की बैठक के लिए एजेंडा फाइनल किया जा चुका है। बैठक में इस बार राज्यमंत्री कुल 14 शिकायतों पर सुनवाई करेंगे। इनमें से एक शिकायत पुरानी है, जबकि 13 नई शिकायतें शामिल है। उक्त शिकायतों में पुलिस विभाग से पांच, जनस्वास्थ्य विभाग से तीन, सिंचाई विभाग से दो, बिजली निगम, एसडीएम कार्यालय, श्रम विभाग व जिला अग्रणी प्रबंधक से एक-एक शामिल है।
गांव काजला में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से गली में डाली गई पेयजल लाइन लीकेज होने का मामला भी उठेगा। शिकायतकर्ता रणसिंह के कहा उसके मकान के पीछे तीन फुट की गली में पाइप लाइन बिछाई थी। लाइन में लीक होने से उसके मकान में पानी भरा गया। मकान गिरने की कगार पर पहुंच गया है। कई बार गुहार लगाने के बाद कार्रवाई नहीं हो रही। विभाग पर कार्रवाई कर नुकसान की भरपाई कराई जाए। दौलतपुर गांव के निवासी साहिल, रमेेश, विरेन, संदीप सहित अन्य ने बस अड्डे के साथ लगती शंकुनाथ कॉलोनी में पीने के पानी की लाइन नहीं है। कई बार अनुरोध किया गया जिस पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी। कॉलोनी में पानी की लाइन डलवाएं। फौजी एन्क्लेव निवासी नेपाल सिंह व अन्य ने कहा कि 2015 से पानी की लाइन के लिए मांग कर रहे हैं। उनके घर से महज 200 मीटर दूर बूस्टिंग स्टेशन है। इसके बावजूद उनके घरों के लिए पानी की पाइप लाइन नहीं है। गांव मसूदपुर की सरपंच पूजा, कुलदीप, रामबीर, रामदिया व अन्य ने कहा कि वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने काडा विभाग के सूक्ष्म सिंचाई प्रोजेक्ट के तहत 7 जनवरी 2018 को परियोजना का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद से दो ब्लाक की पाइप लाइन लीकेज है। एक मोटर खराब है। पाइपों की रिपेयर कराएं तथा दो नई मोटर लगवाने का काम करें।
विज्ञापन
गांव सुलचानी निवासी भरेती ने बताया कि उसका बेटा अनिल कुमार राजमिस्त्री का कार्य करता था। अनिल गांव के ही युवक हरीश कुमार की बातों में फंस गया। 27 मार्च 2017 को दो लाख रुपये उसके बेटे को सउदी अरब भिजवाने के नाम पर ले लिए। वहां उसके बेटे को एक निजी कंपनी में भेज दिया गया। अब उसका वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है। उसका बेटा वापस लौटना चाहता है। कंपनी ने उसका पासपोर्ट व ड्राइविंग लाइसेंस अपने पास रख लिया है। उसे जबरदस्ती मांसाहारी खाना खिलाया जा रहा है। हरीश से अपने बेटे का वापस स्वदेश लौटने के लिए दो लाख रुपये मांगे हैं।
बरवाला निवासी लीलाराम ने कहा कि उसने तोशाम में ठेकेदार प्रदीप के पास काम किया था। जिसकी 93 हजार 536 रुपये मजदूरी बनती थी। ठेकेदार ने उसे 50 हजार रुपये ही दिए। बकाया रुपये मांगने पर उसे गोली मारने की धमकी दी जा रही है।
गांव देवा निवासी प्रह्लाद ने कहा कि उसने आयशर कंपनी का ट्रैक्टर खरीदा था। एजेंसी की ओर से उसे आरसी बनाकर नहीं दी जा रही। न ही ट्रैक्टर का सेल लेटर दिया जा रहा।