फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   घटिया निर्माण सामग्री मामले में मार्केटिंग बोर्ड ने लिए सैंपल

घटिया निर्माण सामग्री मामले में मार्केटिंग बोर्ड ने लिए सैंपल

Sun, 23 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
घटिया निर्माण सामग्री मामले में मार्केटिंग बोर्ड ने लिए सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अमर उजाला में खबर छपने के बाद खरड़-अलीपुर से रायपुर की ओर से बन रहे बाईपास पर मार्केटिंग बोर्ड ने काम करना शुरू कर दिया है। यहां बने गड्ढों को जेसीबी से दुरुस्त कराया। साथ ही सड़क की सैंपलिंग भी कराई है।

खरड़-अलीपुर से रायपुर की ओर से जाने के लिए गांव में बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। पिछले कई साल से यह काम लटका हुआ था। कुछ दिन पहले इस पर काम शुरू हुआ तो लोगों ने घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत की। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में इस खबर को प्रकाशित किया। हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की ओर से इस पर कार्यवाही की गई। ठेकेदार को खामियां दूर करने का निर्देश जारी किया गया। इसके बाद बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुए हिस्सों को दोबारा से बनाया गया। मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन आनंद कुमार ने बताया कि मौके का मुआयना करने पर पता लगा कि बरसात के कारण कुछ जगह सड़क कट गई थी। सभी गड्ढों को दुरुस्त करा दिया गया है। विभाग की ओर से सैंपल भी लिए गए हैं। तीन स्तर पर गुणवत्ता जांच होती है। इसमें क्वालिटी कंट्रोल विंग को भी सैंपल लेने के लिए लिखा है। इसके अलावा थर्ड पार्टी से इंस्पेक्शन भी कराया जाएगा। गुुणवत्ता में कमी मिली तो विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो - 25
- सड़क पर बने गड्ढों को दुरुस्त कराया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed