{"_id":"596126514f1c1ba05b8b45b2","slug":"91499539025-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैफे पर छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैफे पर छापामारी
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड कोर्ट एरिया के तीन कैफे पर पुलिस का छापा, केबिन हटाने की हिदायत
पुलिस ने युगलों को ठीक रहने की दी नसीहत
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
पुलिस ने महिला कर्मियों के साथ शनिवार दोपहर को ओल्ड कोर्ट एरिया के तीन फास्ट फूड पर छापा मारा। छापे से वहां खलबली मच गई। पुलिस कर्मियों को कैफे में मौजूद केबिन नागवार गुजरे। उन्होंने वहां मौजूद लड़के-लड़कियों को नसीहत देकर छोड़ दिया और कैफे संचालकों को केबिन हटाने की हिदायत दी। पुलिस सीसीटीवी की डीवीआर निकाल ले गई। पुलिस उनकी जांच कराएगी और कुछ गलत मिला तो कार्रवाई करेगी।
पुलिस के आला अधिकारियों को कुछ दिनों से ओल्ड कोर्ट एरिया के कुछ फास्ट फूड कैफे में संदिग्ध काम होने की सूचनाएं मिल रही थी। महिला थाना प्रभारी सुनीता देवी की टीम, पीएलए चौकी प्रभारी जगदीश कुमार और एसपी की सिक्योरिटी शाखा इंचार्ज अमरजीत की टीम ने करीब डेढ़ बजे वहां कैफे पर छापा मार दिया। कैफे में कुछ लड़के-लड़कियां मिले। पुलिस ने उनको कानून का हवाला देकर ठीक रहने की बात कहकर छोड़ दिया। फिर पुलिस कर्मियों ने कैफे की तलाशी ली। अंदर केबिन बने थे। पुलिस ने कैफे संचालकों को साफ शब्दों में चेेतावनी देकर कहा कि वे तुरंत केबिन हटवा लें। वे कैफे में केबिन नहीं बना सकते। इसके अलावा पुलिस कर्मियों ने वहां रजिस्टर चेक किए। पुलिस कर्मियों ने संचालकों से साफ कहा कि वे किसी प्रकार की अनियमितता न बरतें। यदि उन्होंने अनियमितता बरती तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जिप्सी दूर खड़ी करके दबिश दी थी। बाद में पुलिस डीवीआर साथ ले गई। पुलिस डीवीआर की जांच करेगी और यदि किसी कैफे में कुछ गड़बड़ मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
युगलों को नाम-पते नोट कर छोड़ा
पुलिस कर्मियों ने कैफे में मिले युगलों से पूछताछ की और उनके नाम-पते और मोबाइल नंबर नोट किये। पुलिस कर्मियों ने उनको नियमों का हवाला देकर ठीक रहने की हिदायत दी। पुलिस कर्मियों ने बताया कि भविष्य में कोई हरकत मिली तो उनके पैरेंट्स बुुलाया जाएगा।