फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   निगम के गेट पर ताला लगा बैठे सफाई कर्मचारी तो डिप्टी डायरेक्टर ने घर मंगवाई फाइल

निगम के गेट पर ताला लगा बैठे सफाई कर्मचारी तो डिप्टी डायरेक्टर ने घर मंगवाई फाइल

Thu, 29 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
निगम के गेट पर ताला लगा बैठे सफाई कर्मचारी तो डिप्टी डायरेक्टर ने घर मंगवाई फाइल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नगरपालिका कर्मचारी संघ और ऑडिट ब्रांच के डिप्टी डायरेक्टर की हुई खींचतान में बुधवार को ऑफिस स्टाफ के कर्मचारी, फायर मैन और सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सफाई कर्मचारियों ने शहर में सफाई ही नहीं की। शहर में 130 टन से अधिक कचरा पड़ा रहा। बारिश आने के बाद शहर के हालात और खराब हो गए। कचरा सड़कों पर बारिश के पानी में बहता नजर आया। सभी कर्मचारी सुबह नौ बजे ही कार्यालय के अंदर रास्ता रोककर बैठ गए। ऑफिस स्टाफ ने भी उनको समर्थन दिया। दोपहर 12 बजे तक नगर निगम कार्यालय में कोई काम नहीं हो पाया। शहर के लोग निगम कार्यालय में अपने काम से पहुंचे तो उन्हें निराशा हाथ लगी।
भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
नगर निगम कार्यालय में कलम और झाडू छोड़कर धरने पर बैठे स्टाफ ने खुलकर आरोप लगाए। वक्ताओं ने कहा कि इन अधिकारियों को हर काम के पैसे चाहिए। डीडी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

डीडी ने फोन पर कहा घर पहुंचा दो फाइलें
नगर निगम के अधिकारियों ने इस मामले को लेकर फिर डीडी से बात की। डीडी की अधिकारियों ने प्रधान प्रवीन से बात करवाई। डीडी ने कहा कि ऐसी कोई बात ही नहीं थी, आपको गलतफहमी हुई होगी। मेरी तबीयत खराब है, घर फाइलें भिजवा दो, काम हो जाएगा। नगर निगम अधिकारियों ने एकाउंट ब्रांच से एक स्टाफ, एक जूनियर ऑडिटर, दो क्लर्क उनकी सहायता के लिए तुरंत प्रभाव से भेज दिए। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर फाइल मंगवाने के बाद भी नहीं निकाली
प्रधान प्रवीन कुमार ने शाम को बताया कि डीडी अब भी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने फोन पर बात कर सर्विस बुक और एसीआर की फाइलें मंगवा ली। मगर तीन एसीआर की फाइलें निकालने के बाद कहा कि आप लोग चले जाओ, सोमवार को ही सभी फाइलें ऑफिस आकर निकाली जाएंगी।
निगम के ये काम रहे प्रभावित
- स्पेशल-डे बुुधवार को ली जाने वाली डेथ-बर्थ ब्रांच की लेट की फाइलें नहीं जमा हुईं।
- प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं हुआ।
- न रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने, न ही जाति प्रमाण पत्र बनवाने संबंधित एनओसी मिली।
- पेंशन, लोन संबंधित कोई काम नहीं हुए।
- बिल्डिंग ब्रांच में नक्शा पास संबंधित कोई काम नहीं हुआ।
21 कर्मचारी बैठेंगे भूख हड़ताल पर
प्रधान प्रवीन कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर 29 जून को 12 घंटे की भूख हड़ताल, 6-7 जुलाई को शहर में झाडू़ प्रदर्शन, 11 जुलाई को मशाल जुलूस, 12, 13, 14 जुलाई को प्रदेश स्तरीय हड़ताल में कर्मचारियों को बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। यूनियन के 21 सदस्य वीरवार को भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

ये रहे मौजूद
कर्मचारियों को अनिल शर्मा सकसं जिला सचिव, दीपक लोट ब्लॉक प्रधान, अशोक सैनी, पूर्व जिला प्रधान जिले सिंह, ब्लॉक सचिव सहित सुनील कांगड़ा, सत्यवान भट्टी, राजेश बागड़ी, बिशन सिंह चावरिया, सुरेश बिढ़लान, दयाराम, कैलाश चंद्र, शेखर, सुरेंद्र वर्मा, राम किशन, उर्मिला देवी, सूरजमुखी, सुशीला, कमलेश ने संबोधित किया।

- नगर निगम में घूमती रही आम जनता, नहीं हुए आधे दिन तक कोई काम, शहर से नहीं उठा 130 टन से अधिक कचरा
- ईओ और अन्य अधिकारी भी बैठे यूनियन के साथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed