फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   9 death in 5 days at Garhi village in Hisar

गढ़ी में पांच दिन में 9 मौत, मौत कोरोना या कुछ और, स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा

Fri, 07 May 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
9 death in 5 days at Garhi village in Hisar
जय कुमार
विज्ञापन

नारनौंद (हिसार)। बास क्षेत्र के गांव गढ़ी में बुखार में पांव पसार लिए हैं। एक मई से 5 मई तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें से दो मौत कोरोना से हुई हैं। बास गांव में पांच दिन में पांच और मदनहेड़ी में चार लोगों की मौत हो चुकी है। पांच दिनों में इतनी मौत होने से गांवों में भय का माहौल बना हुआ है। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेने के लिए जाती है तो ग्रामीणों की तरफ से कोई रुचि नहीं ली जा रही है।
ग्रामीणों के सहयोग के बिना स्वास्थ्य विभाग भी लाचार नजर आ रहा है। गांव में एक ही दिन में तीन लोगों की चिताएं जल चुकी हैं। वहीं बास व मदनहेड़ी गांव में भी हो रही लगातार मौत से गांव के लोग डर के साए में जी रहे हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। कोई कोरोना तो कोई वायरल को मौत की वजह बता रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। क्योंकि बिना कोरोना जांच के ही मौत होने पर अंतिम संस्कार कर दिया जाता है। गढ़ी गांव में बताया जा रहा है कि वर्तमान में भी गांव में 70-80 लोग लोग ऐसे हैं, जो बुखार से पीड़ित हैं। इनमें से काफी घर पर ही इलाज ले रहे हैं और न तो स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे रहे हैं और न ही कोरोना सैंपल के लिए आगे आ रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन

गांव में करवाई जा रही मुनादी
लगातार हो रही मौत को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए मुनादी करवाई जा रही है। मास्क का इस्तेमाल करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाता है। गांव की बैठकों व चौपालों में सामूहिक रूप से हुक्का पीने और ताश खेलने से भी मना किया जाता है, ताकि कोरोना संक्रमण न फैले। अब ग्रामीण जागरूक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार, सरपंच गढ़ी।
सैंपल में रुचि नहीं ले रहे ग्रामीण
गढ़ी में कोरोना के सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम कई बार गांव में आ चुकी है, लेकिन गांव के लोग सैंपल देने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जबकि टीम के आने से पहले दो दिन तक गांव में मुनादी करवाई जाती है और एमपीएचडब्ल्यू, एएनएम, आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर लोगों को घर-घर जाकर सैंपल देने की अपील करते हैं। फिर भी ग्रामीण सैंपल देने के लिए नही आ रहे हैं। कोरोना वैक्सीन फिलहाल हमारे पास खत्म हैं। जैसे ही उनके पास वैक्सीन की डोज आएगी ग्रामीणों को लगा दी जाएंगी।

पंकज, एमपीएचडब्ल्यू सोरखी
नियम तोड़ने पर करेंगे कार्रवाई
ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। गांवों में लगातार मौत हो रही हैं, लेकिन ग्रामीण अब भी कोरोना महामारी से बचाव के नियमों में लापरवाही बरत रहे हैं। ग्रामीणों को मास्क, उचित दूरी और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे। ऐसे में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही सामूहिक रूप से हुक्का पीने और ताश खेलने वालों को भी मना किया जा रहा है।
सुरेश कुमार, थाना प्रभारी बास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed