फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   878 remained on consensus, the government will award five million

878 पर बनी सर्वसम्मति, सरकार देगी पांच करोड़ का पुरस्कार

Mon, 04 Jan 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
878 remained on consensus, the government will award five million

जिलेवासियों ने भाईचारे को कायम करते हुए विकास कार्यों के लिए करीब पांच करोड़ रुपये का इंतजाम कर लिया है। पहले चरण के कुल 1702 पदों में से आधे से ज्यादा पर सर्वसम्मति बना ली गई।

विज्ञापन


878 पदों के लिए सर्वसम्मति बनाने पर इन गांवों को विकास के लिए करीब पांच करोड़ रुपये सरकार की तरफ से पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे।

प्रदेश सरकार की ओर से पंचायत चुनाव के लिए एलान किया था कि जहां पूरी पंचायत सर्वसम्मति से चुनी जाएगी, उस गांव को 11 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

सरपंच सर्वसम्मति से चुना जाएगा तो 5 लाख रुपये और पंच सर्वसम्मति से चुना गया तो 51 हजार रुपये पुरस्कार के लिए दिए जाएंगे। इस बजट को गांव के विकास के लिए खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


हिसार जिले में पहले चरण में पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद के कुल 1702 पदों के लिए वोटिंग होनी है, जिसमें 878 को बिना वोटिंग के ही चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार इतने बड़े स्तर पर सर्वसम्मति बनने के पीछे प्रदेश सरकार की शर्तों को कारण माना जा रहा है। शर्तों के फेर में फंसकर बड़ी संख्या में प्रत्याशी दौड़ से बाहर हो गए।

इस कारण आधे से ज्यादा पंच सर्वसम्मति से चुन लिए गए। दूसरा बड़ा कारण पंचायत चुनाव में देरी का है। करीब छह महीने से ज्यादा की देरी के चलते कई प्रत्याशियों ने इरादा छोड़ दिया।

इतना मिलेगा धन
जिले में कुल 869 पंच सर्वसम्मति से चुने गए, जिसके लिए चार करोड़ 43 लाख 19 हजार रुपये दिए जाएंगे। चार पंचायत सर्वसम्मति से चुनी गईं, उन्हें 44 लाख रुपये दिए जाएंगे।

एक सरपंच सर्वसम्मति से चुने जाने 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। यानी कुल 4 करोड़ 92 लाख 19 हजार रुपये विकास के लिए मिलेंगे।

पिछली बार का रिकॉर्ड
वर्ष 2010 के पंचायत चुनाव की बात करें तो सरपंच के 308 पदों में से 303 को वोटिंग के जरिये चुना गया। पांच सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए थे।

पंच के कुल 3695 पदों में से 2321 पर वोटिंग हुई। 1374 को बिना मतदान के पंच चुना गया था। पिछली बार करीब 35 प्रतिशत पंच निर्विरोध चुने गए थे।

सरपंच पद के लिए पांच पर सहमति
गांव बालावास, भिवानी रोहिल्ला, पाली, स्याहड़वा में सर्वसम्मति से पंचायत चुनी गई। इसके अलावा गांव में सरपंच सर्वसम्मति से चुना गया। यहां पंच के लिए मतदान होना है। जिला परिषद के लिए किसी भी वार्ड में सर्वसम्मति नहीं हो सकी।

चार पंचायत समिति सदस्य भी चुने
हिसार प्रथम में तीन सदस्य बिना वोटिंग के चुने गए। हिसार द्वितीय खंड में पंचायत समिति और नारनौंद में एक ब्लॉक समिति सदस्य निर्विरोध चुने गए। तीन खंडों में कुल चार पंचायत समिति सदस्य बिना सर्वसम्मति से चुने गए हैं।

824 पदों के लिए 2447 मैदान में डटे
अब जिला परिषद के लिए 288, पंचायत समिति के लिए 294, सरपंच के लिए 658 और पंच के लिए 1207 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। 878 पदों पर सहमति बनने के बाद अब 824 पदों के लिए 2447 प्रत्याशी चुनावी लडे़ंगे। हर पद के लिए औसतन तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।


जिले में 869 पंच, पांच सरपंच, चार ब्लॉक समिति सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए हैं। इन पदों पर एक एक ही आवेदन होने के चलते वोटिंग नहीं होगी। इन सभी के नाम प्रदेश सरकार को भेज दिए गए हैं। सरकार की ओर से इन वार्ड और गांव को विकास के लिए करीब 5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
- नरेश पंकज, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed