{"_id":"5cc8a120bdec22077725251a","slug":"81556652320-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज स्कूल अलॉट होते ही दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज स्कूल अलॉट होते ही दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालसमंद। नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिला लेने के लिए परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों को बुधवार को स्कूल अलॉट किए जाएंगे। स्कूल अलॉट होते ही अभिभावक के दिए मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा। मैसेज में अलॉट होने वाले स्कूल का नाम आएगा। मैसेज आने के बाद अभिभावक अपने बच्चे का दाखिला करवा सकेगा।
गौरतलब है कि पिछले माह की 19 अप्रैल को शिक्षा विभाग द्वारा नियम 134-ए के तहत दाखिले के लिए स्कूल अलॉट किए जाने थे, लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया में उलझा शिक्षा विभाग 13 दिन लेट आज स्कूल अलॉट करेगा। स्कूल अलॉट होने के बाद अभिभावक के दिए मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा। मैसेज आने के बाद अभिभावक अपने बच्चे का दाखिला अलॉट हुए स्कूल में करवा सकेगा।
ये चाहिए आवश्यक दस्तावेज
स्कूल अलॉट होने के बाद अभिभावक अपने बच्चे का दाखिला स्कूल में करवा सकेगा। दाखिले के समय बीपीएल या इडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट, रिहायसी प्रमाण पत्र, बच्चे का रिपोर्ट कार्ड, आधार कार्ड, फोटो जन्मपत्री, 134-ए का ऑनलाइन भरा हुआ फार्म अनिवार्य है। जिले के 5620 विद्यार्थी दाखिले के लिए पिछले एक माह से इंतजार कर रहे हैं। काफी बच्चे ऐसे भी हैं, जिन्होंने फार्म भरते समय मोबाइल नंबर गलत डाल दिया था। उन्हें घबराने की जरूरत नही है। ऐसे अभिभावक खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते हैं।