{"_id":"5c310429bdec2257222db8d0","slug":"81546716201-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थी बोली- बोर्ड के रूल्ज में नहीं है धागा उतरवाना, ये मेरी आस्था का प्रतीक है, कर्मचारी बोली- पेपर देना है तो मैडम धागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थी बोली- बोर्ड के रूल्ज में नहीं है धागा उतरवाना, ये मेरी आस्था का प्रतीक है, कर्मचारी बोली- पेपर देना है तो मैडम धागा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शनिवार को आयोजित की गई एचटेट की परीक्षा में जिले में 38 केंद्रों पर 11780 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शनिवार को चल रही शीत लहर के बावजूद परीक्षार्थियों के कोट-जैकेट तक उतरवा लिए गए। यहां तक कि उनके हाथों में बंधे धागे तक खुलवाए गए। जाट कॉलेज में धागा उतरवाने के दौरान एक युवती कर्मचारी से तल्ख हो उठी।
कर्मचारी ने इस युवती को हाथ में बंधा धागा उतारने के लिए कहा। इस पर उसने कहा कि बोर्ड के नियमों में धागा उतरवाना नहीं है, फिर क्यों उससे धागा उतारने को कहा जा रहा है। कर्मचारी ने उससे कहा कि मैडम अंदर जाना है तो धागा उतारना पड़ेगा। इस पर युवती ने कहा कि ये धागा उसकी आस्था का प्रतीक है, इसलिए इसे नहीं उतारेगी। इसके बाद कर्मचारी बोलीं- पेपर देना है तो मैडम धागा खोलना ही पड़ेगा। इसके बाद युवती कुछ नाराज दिखाई दी और हाथ पर बंधा धागा उतारते हुए कहा कि पेपर देना है, इसलिए उतार रही हूं।
शाम के सत्र में हुई परीक्षा
शाम तीन से साढ़े 5 बजे तक लेवल-3 की परीक्षा आयोजित करवाई गई। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा 33 सेंटर हिसार में 5 सेंटर हांसी में बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रयोग किया गया। परीक्षा केंद्र में अपनी सीट तक जाने के लिए परीक्षार्थियों की चार जगह चेकिंग की गई। मेन गेट पर परीक्षार्थी के रोल नंबर, एडमिट कार्ड, आधार कार्ड नंबर व पहचान पत्र की फॉर्मल जांच हुई। सुबह 8:50 से 9:50 बजे तक, शाम 1:50 से 2:50 बजे तक बॉयोमीट्रिक हाजिरी ली गई। परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र में प्रवेश होने का अंतिम समय- सुबह 9 व शाम 2 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
परीक्षार्थी की हुई ऑनलाइन पहचान
परीक्षा केंद्र में एंट्री करने से पहले परीक्षार्थियों की बॉयोमीट्रिक हाजिरी ली गई। चेहरे की ऑनलाइन पहचान की गई। परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की ऑनलाइन वेरिफिकेशन की गई। परीक्षार्थी के हस्ताक्षर की जांच हुई। इसके बाद ही परीक्षार्थी को सीट पर बैठने दिया गया।
हर प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी
परीक्षा में पहली एंट्री से लेकर अंतिम एंट्री तक वीडियोग्राफी की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7 बजे ही सीसीटीवी आरंभ हुए। दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर प्रश्नपत्र बॉक्स की सील खोलने समय भी वीडियोग्राफी की गई। इसके साथ बुकलैट वितरण, जैमर आरंभ होने की वीडियोग्राफी की गई।
आज इन सेंटरों पर परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
रविवार को सुबह व शाम दोनों सेशन में परीक्षा आयोजित करवाई जाएंगी। सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक। शाम 3 से साढ़े 5 बजे तक परीक्षाएं होंगी। सुबह के सेशन में सेकेंड लेवल की परीक्षा होगी। शाम के सेशन में फर्स्ट लेवल की परीक्षा होगी।
आज का शेड्यूल
सेकेंड लेवल की परीक्षा
परीक्षा का समय- सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक
-हिसार में 36 सेंटर
-हांसी में 6 सेंटर
-परीक्षा देंगे- 12937 परीक्षार्थी
लेवल थर्ड की परीक्षा
परीक्षा का समय- शाम 3 से साढ़े 5 बजे तक।
- हिसार में 31 सेंटर
- हांसी में 5 सेंटर
परीक्षा देंगे- 11960 परीक्षार्थी