फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मेयर चुनाव के लिए कोर ग्रुप की मीटिंग में फीडबैक लेंगे भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला

मेयर चुनाव के लिए कोर ग्रुप की मीटिंग में फीडबैक लेंगे भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला

Mon, 24 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
मेयर चुनाव के लिए कोर ग्रुप की मीटिंग में फीडबैक लेंगे भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम में भाजपा का मेयर बनाने के लिए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सोमवार को मंथन करेंगे। कोर ग्रुप की मीटिंग में संभावित प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। एकजुट होकर विरोधियों को पटकनी देने के लिए रणनीति भी तय होगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला रविवार रात हिसार पहुंचे। यहां कुछ चुनिंदा कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बातचीत के आधार पर निगम चुनाव को लेकर शहर के मिजाज के बारे में राय मांगी। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक सोमवार सुबह 8 बजे ब्लू बर्ड पर्यटन केंद्र में होगी, जिसमें विधायक डॉ. कमल गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, महामंत्री सुजीत कुमार, महामंत्री आशा रानी खेदड़ के अलावा कुछ चेयरमैन भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

बैठक में हिसार नगर निगम में कमल खिलाने को लेकर सभी से फीडबैक लिया जाएगा। पार्टी के संभावित प्रत्याशियों के नाम भी पूछे जाएंगे। करीब एक घंटा चलने वाली इस बैठक में अलग-अलग एरिया को लेकर रणनीति भी तय की जाएगी, ताकि निगम में भाजपा का मेयर बनाया जा सके। निगम चुनाव को लेकर चुनाव प्रबंधन पर भी विचार किया जाएगा। नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर अब अधिक समय नहीं रह गया। अक्तूबर में निगम के चुनाव संभावित माने जा रहे हैं, जिसका एलान अक्तूबर के पहले सप्ताह में होने की उम्मीद है। ऐसे में भाजपा ने सबसे पहले अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस, इनेलो की ओर से निगम चुनाव को लेकर फिलहाल कोई सक्रियता दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर फॉर बीजेपी कैंपेन
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष मल्होत्रा मेयर फॉर बीजेपी नाम से एक अभियान चला रहे हैं। सुभाष मल्होत्रा ने कहा कि अब तक 18 बैठक कर चुके हैं। पार्टी के लिए इतनी मेहनत करेंगे कि पार्टी मुझे टिकट दे। अगर किसी कारण टिकट नहीं मिली तो पार्टी का जो फैसला होगा, वह मंजूर होगा। भाजपा से बागी होकर मेयर चुनाव में नहीं कूदेंगे।

बूथ स्तर की बैठक भी लेंगे...
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सोमवार को ही बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। इसमें प्रदेेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मैनेजमेंट करने के गुुर सिखाएंगे। भाजपा की उपलब्धियां गिनाएंगे, जिसको लेकर कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का ब्योरा देंगे।


पहले पैनल होगा तैयार
मेयर चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से अलग-अलग क्षेत्र से रिपोर्ट ली जाएगी, जिसके बाद तीन लोगों का एक पेनल बनाया जाएगा। तीनों को मैदान में उतारने के बाद उनके मजबूत पक्ष व कमजोर पक्ष को लेकर मंथन किया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मंथन करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नाम का एलान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed