{"_id":"5b56295e4f1c1b6e118b548f","slug":"81532373342-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची रेप मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची रेप मामला
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बास। बास तहसील के गांव में तीसरी क्लास की छात्रा के साथ हुए रेप के मामले में सोमवार को पंचायत हुई। जिसमें स्कूल की छात्राओं द्वारा आरोपी शिक्षक के पक्ष में स्कूल पर ताला जड़ने की घटना के बारे मेें निंदा प्रस्ताव पास किया। ऐसा करने वालों की पंचायत इसकी जांच करेगी।
बास क्षेत्र के एक गांव में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्षीय छात्रा के साथ उसी के क्लास इंचार्ज शिक्षक सत्यवान ने 13 जुलाई को स्कूल के समय में ही बाथरूम में ले जाकर बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद 15 जुलाई को गांव के लोगों ने स्कूल पर ताला जड़ दिया था। आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद से ही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 21 जुलाई को उसी स्कूल की छात्राओं ने स्कूल के गेट पर ताला जड़कर शिक्षक सत्यवान को निर्दोष बताया था। छात्राओं द्वारा उठाए गए इस कदम पर सोमवार को गांव में एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में इस बात पर विचार किया गया कि छात्राओं द्वारा उठाए गए इस घटनाक्रम के पीछे कौन लोग हो सकते हैं । इसके पीछे उनकी क्या मानसिकता है। पंचायत ने शनिवार को हुए घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा करते प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किया। इस मामले के पीछे कोई भी हो पंचायत उसका पता लगाएगी। पंचायत में 36 बिरादरी के लोग पहुंचे। सभी ने कहा कि पूरा गांव पीड़ित परिवार के साथ है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद करेगा।