फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ने रिलीविंग के दिए आदेश, नगर निगम से वापस हुडा में जाएंगे 41 कर्मचारी

चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ने रिलीविंग के दिए आदेश, नगर निगम से वापस हुडा में जाएंगे 41 कर्मचारी

Sat, 14 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ने रिलीविंग के दिए आदेश, नगर निगम से वापस हुडा में जाएंगे 41 कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर जे गणेशन ने प्राधिकरण से नगर निगम में डेपुटेशन पर भेजे गए कर्मचारियों की रिलीविंग के आदेश जारी कर दिए हैं। अब 41 कर्मचारी दो साल बाद नगर निगम से वापस हुडा अथॉरिटी में भेजे जाएंगे। शुक्रवार शाम को चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के आदेश कर्मचारियों के पास सोशल मीडिया के जरिये पहुंचे। सोमवार को नगर निगम कमिश्नर अशोक बंसल की ओर से इन कर्मचारियों को रिलीव करने की संभावना है।
गौरतलब है कि पिछले पांच दिन से कर्मचारी रिलीव करने की मांग को लेकर निगम कार्यालय में धरना लगाए बैठे हैं। दो दिन पहले निगम कमिश्नर की गाड़ी को भी कर्मचारियों ने रोक लिया था। इसके चलते कमिश्नर को पैदल ही बाहर जाना पड़ा था। वहीं शुक्रवार को कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी थी कि अगर सोमवार को रिलीव नहीं किया गया तो नगर निगम में तालाबंदी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर ने वीडियोग्राफी करवाई तो कर्मचारी भड़के
सुबह ज्वाइंट कमिश्नर डॉ. जयवीर यादव की ओर से एक वीडियोग्राफर को धरना दे रहे कर्मचारियों की वीडियोग्राफी के लिए भेजा गया। जैसे ही कर्मचारियों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने वीडियोग्राफर को पकड़ कर अपने पास बैठा लिया और उसे जमकर खरी-खोटी सुनाई। कर्मचारी वीडियोग्राफर पर आग-बबूला हो गए और उसकी छित्तर परेड करने तक की धमकी दे डाली। उसके बाद कर्मचारियों ने ज्वाइंट कमिश्नर के खिलाफ नारे भी लगाए। निगम की स्वच्छता शाखा के सेनेटरी इंस्पेक्टर राजकुमार ने बीचबचाव कर वीडियोग्राफर को कर्मचारियों से छुड़वाया। उसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कर्मचारी जाएंगे वापस
माली-हेड माली - 20
बेलदार - 12
वर्क सुपरवाइजर - 3
जेई - 1
इलेक्ट्रिशियन - 1
हेल्पर इलेक्ट्रिकल - 1
चौकीदार - 2
सहायक पंप चालक - 1
......................
हुडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर की ओर से डेपुटेशन पर आए इन कर्मचारियों को रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब इनकी रिलीविंग हो जाएगी।
-जयवीर यादव, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed