फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   विद्युतकर्मियों ने तीसरे दिन भी जारी रखी कलम व प्लस-टूल डाउन हड़ताल

विद्युतकर्मियों ने तीसरे दिन भी जारी रखी कलम व प्लस-टूल डाउन हड़ताल

Wed, 04 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
विद्युतकर्मियों ने तीसरे दिन भी जारी रखी कलम व प्लस-टूल डाउन हड़ताल
विद्युत कर्मियों ने तीसरे दिन भी जारी रखी कलम और प्लस-टूल डाउन हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी। हिसार मंडल में पांच बिजली कर्मचारियों को निलंबित किए जाने के विरोध में एचएसईबी वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने लगातार तीसरे दिन भी कलम छोड़ और प्लास-टूल डाउन हड़ताल जारी रखी। हड़ताल के चलते निगम कार्यालय में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। यूनियन के नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को नहीं सुना गया तो चार जुलाई से यह आंदोलन पूरे हरियाणा में शुरू करवा दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।

यूनियन के प्रधान ईश्वर सिंह जांगड़ा की अध्यक्षता में चल रही इस हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जांगड़ा ने कहा कि निगम के अधिकारियों ने अपनी निजी रंजिश निकालने के लिए निगम के पांच कर्मचारियों को निलंबित किया है। उन्होंने मांग की कि निगम तुरंत प्रभाव से निलंबित किए गए कर्मचारियों को बहाल करें और उन पर बिना किसी ठोस वजह के कार्रवाई करने वाले अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि इसके बाद चार जुलाई से इस आंदोलन को पूरे हरियाणा में शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर पालेराम डूडी, नाहर सिंह, राजबीर सिंह, हीरानंद, नफेसिंह, सुनील कुमारी, ऋषि सिंगला सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed