फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   करंट लगने से राजेश होटल मैनेजर की मौत

करंट लगने से राजेश होटल मैनेजर की मौत

Sun, 01 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
करंट लगने से राजेश होटल मैनेजर की मौत
छत्त पर भरे पानी में आए करंट से होटल मैनेजर की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। होटल की छत पर बरसात का पानी भरे होने से बिजली के नंगे तारों से कमरे में करंट आ गया। जिससे होटल मैनेजर की मौत हो गई। होटल मैनेजर खेम सिंह मूल रूप से उत्तराखंड में अल्मोड़ा में गांव तल्ली बैसाड़ी का निवासी था।

मृतक के खेम सिंह के भाई गोपाल ने बताया कि वह तीन भाई है। उसका छोटा भाई 27 वर्षीय खेम सिहं पिछले सात साल से सेक्टर 14 स्थित राजेश होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। खेम सिहं होटल में सबसे ऊपर बने स्टाफ कमरे में रहता था। कमरे की छत पर होटल में बिजली सप्लाई की मैन तार है। ये तार कई जगह से कटी हुई है। इस तार को बदलने के लिए उसके भाई खेम सिहं ने कई बार होटल मालिक को बताया था। होटल मालिक ने इस पर कोई ध्यान नही दिया। शुक्रवार को हुई बारिश के कारण होटल की छत पर पानी भर गया। पानी भरने से बिजली की नंगी तारों से करंट पूरी छत में फैल गया। जब उसका भाई खेम सिहं छत पर पानी की निकासी देखने गया तो वह पानी में फैले करंट की चपेट में आ गया। करंट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब होटल का वेटर छत पर गया तो उसने वहां खेम सिहं को मृत देखकर दूसरे सदस्यों को इसकी सूचना दी। गोपाल के अनुसार खेम सिहं अविवाहित था। घरवालों ने उसके लिए लड़की भी देख रखी थी। इसी साल नवंबर में उसकी शादी होने वाली थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed