{"_id":"5a566d0d4f1c1b21198b4608","slug":"81515613453-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम कमिश्नर ने पुलिस को लिखा बताएं शहर में प्वाइंट, पूरे शहर के लिए बनेगा प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम कमिश्नर ने पुलिस को लिखा बताएं शहर में प्वाइंट, पूरे शहर के लिए बनेगा प्रोजेक्ट
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
पूरे शहर में हाई डेफिनेशन सीसीटीवी लगेंगे। शहर इस बार ऐसे कैमरों से लैस होगा कि पुलिस को व आम लोगों को इससे बड़ी मदद मिलेगी। नगर निगम इसको लेकर प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है। कैमरे ऐसे होंगे कि ये फोग में भी काम करेंगे। इनमें हीटर लगे होंगे जो वैदर के अनुरूप काम करेंगे। बारिश में भी ये कैमरे काम करेंगे। गाड़ी की तरह इनमें वाइपर की सुविधा होगी। डे-नाइट कैमरे वायरलैस व वाईफाई होंगे, इन्हें सोलर सिस्टम से जोड़ा जाएगा।
व्हीकल सामने आते ही कर लेगा हर गाड़ी का अलग डाटा रिकॉर्ड
हाई डेफिनेशन कैमरे में हार्डवेयर व सॉफ्टवेर होंगे जो एक्सेल का डाटा क्रिएट करेंगे। जैसे ही कैमरे के सामने से कोई गाड़ी या व्हीकल निकलेगा उसका अलग-अलग डाटा एक्सेल फाइल में सेव हो जाएगा। इसके साथ ही फोटो भी सेव हो जाएगी।
कमिश्नर ने एसपी को लिखी चिट्ठी मांगी शहर में कैमरे लगाने की लोकेशन
नगर निगम कमिश्नर अशोक बंसल ने पूरे शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए एसपी मनीषा चौधरी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी के माध्यम से उन्होंने सिक्योरिटी के उद्देश्य से जहां कैमरे लगाए जाने हैं उन स्थानों की लोकेशन मांगी है।
विज्ञापन
सात साल तक कंपनी करेगी मेंटीनेंस का काम
निगम अधिकारियों की मानें तो प्रोजेक्ट लगभग तैयार है। जैसे ही एसपी की तरफ से लोकेशन आ जाएगी उसके हिसाब से कैमरे की डिमांड अनुसार एस्टीमेट तैयार कर दिया जाएगा। ये एस्टीमेट इस तर्ज पर बनेगा जिसमें सात साल तक मेंटीनेंस की जिम्मेदारी कंपनी अथवा टेंडर लेने वाली एजेंसी की होगी। इसमें दो साल तक फ्री ऑफ कॉस्ट मेंटीनेंस का काम होगा। बाकी पांच साल तक मेंटीनेंस के लिए कंपनी को चार्जेज देने होंगे।
पुलिस के पास होगा कंट्रोल, अभी लगाए 41 कैमरे भी जुडे़ंगे
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी का कंट्रोल पुलिस के पास होगा। नए जितने भी कैमरे लगाए जाएंगे उनके साथ ही हाल ही में डी प्लान की पेमेंट से लगवाए गए 41 कैमरे भी जोड़े जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि संभावना जताई जा रही है कि पहले 31 कैमरे शहर के 13 प्वाइंटों पर लगे हैं। ऐसे में अगर पूरे शहर को कवर किया जाए तो 100 प्वाइंट तो जरूर बन जाएंगे जिसमें काफी संख्या में कैमरे लगाए जाने की उम्मीद है।
वर्जन.....
कमिश्नर की तरफ से चिट्ठी आई है। हमने ट्रैफिक पुलिस व थानों से लोकेशन मांगी है। इसके बाद निगम अधिकारियों के साथ मिलकर ज्वाइंट इंस्पेक्शन कर लोकेशन फाइनल कर दी जाएगी।
- जितेंद्र सिंह, डीएसपी सिटी।
शहर के हर चौराहे पर लगेंगे वैदर फ्रेंडली एचडी सीसीटीवी, सोलर लाइट से रहेंगे ऑन
- नाइट, फॉग और बारिश में भी करेंगे काम
- हीटर हटाएगा फॉग और इसके अंदर लगे वाइपर हटाएंगे बारिश
हर व्हीकल का डाटा होगा रिकॉर्ड, फोटो के साथ ही बन जाएगी एक्सेल की फाइल