फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले व्यापारियों व निगम अधिकारियों में खींचतान---

स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले व्यापारियों व निगम अधिकारियों में खींचतान---

Thu, 11 Jan 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले व्यापारियों व निगम अधिकारियों में खींचतान---
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले निगम और बाजार के व्यापारियों के बीच रार हो गई। व्यापारियों ने निगम द्वारा निकाली जा रही बुधवार की शाम को स्वच्छता रैली की हवा निकाल दी। एक तरफ तो निगम अधिकारी अपने सक्षम युवाओं व शहर के लोगों को साथ लेकर बाजारों में स्वच्छता का संदेश देने के लिए निकले, दूसरी ओर कुछ व्यापारियों ने बाजारों की बंद गलियों में डाले गए कचरे की फोटो सोशल साइट्स पर अपलोड कर दी। व्यापारियों ने निगम अधिकारियों पर सीधे आरोप लगाए। न्यू राजगुरु मार्केट एवं बिश्नोई मंदिर मार्केट के प्रधान राजेंद्र चुटानी ने आरोप लगाए हैं कि निगम के सीएसआई ने उनके यहां टीम के साथ आकर एसोसिएशन की तरफ से हर दुकानदार को डस्टबिन उपलब्ध करवाने की बात कही थी। कहा था कि इन डस्टबिन पर नगर निगम हिसार नाम लिखवा दो और दुकानदारों को बांटों। एसोसिएशन इस तरह का सहयोग नहीं कर पाई तो उन्होंने द्वेष भावना के चलते उनकी गलियों में कूड़ा उड़ेलना शुरू करवा दिया।
कहा-डस्टबिन का सहयोग करेंगे तो शाम को भी आएगी कूड़ा उठाने वाली गाड़ी
मार्केट के प्रधान राजेंद्र जुटानी का कहना है कि निगम अधिकारियों ने उन्हें कहा था कि अगर एसोसिएशन डस्टबिन का सहयोग करेगी तो सुबह के अलावा शाम को भी कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी भेजेंगे। सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने मना कर दिया तो उनके यहां न तो ठीक से सफाई हो रही है और न ही शाम को कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भिजवा रहे जबकि दूसरे बाजारों में ये सुविधाएं दी जा रही है क्योंकि उन्होंने निगम के कहने पर डस्टबिन की हां कर दी थी।
विज्ञापन

यहां निकाली रैली
नगर निगम की टीम ने अधिकारियों व पार्षदों के नेतृत्व में स्वच्छता रैली निकाली। हाथों में तख्तियां लेकर जिसपर स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के सर्वे बारे संदेश और स्वच्छता का संदेश लिखे थे को लेकर टीम ने बाजारों में चक्कर लगाए। नागोरी गेट गुरुद्वारा पार्किंग से रैली शुरू की गई जो राजगुरु मार्केट, बिश्नोई मंदिर मार्केट, पारिजात चौक से होते हुए अग्रसेन भवन तक पहुंची। पार्षदों में सीनियर डिप्टी मेयर दयानंद सैनी, डिप्टी मेयर भीम महाजन, रेखा सैनी, रेखा ऐरन, पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान, नरेंद्र शर्मा मौजूद थे। अधिकारियों में एसई रामजीलाल, एएसआई रविंद्र सहित निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश, कर्मचारियों ने बंद गलियों में उड़ेली कूड़े की रेहड़ियां
- न्यू राजगुरु मार्केट व बिश्नोई मंदिर मार्केट प्रधान का आरोप
- एसोसिएशन ने डस्टबिन नहीं दिए तो सीएसआई डलवा रहे हैं उनके एरिया में द्वेष भावना से कचरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed