फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ट्रेन की सीटी बजते ही गायब हो गए कांग्रेसी

ट्रेन की सीटी बजते ही गायब हो गए कांग्रेसी

Sun, 11 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की सीटी बजते ही गायब हो गए कांग्रेसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मध्यप्रदेश के किसानों के समर्थन में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के सामने डेढ़ मिनट प्रदर्शन किया। तय समय पर ट्रेन ने चलने के लिए सीटी बजाई तो कांग्रेस कार्यकर्ता गायब हो गए। इंजन के सामने खड़े होकर कार्यकर्ताओं ने फोटो खिंचवाकर औपचारिक रस्म अदा की।
यूथ कांग्रेस की ओर से एमपी के किसानों के समर्थन में शनिवार को रेल रोकने का फैसला लिया गया था। यूथ कांग्रेस की महासचिव बीबो इंदोरा, जिला अध्यक्ष आनंद जाखड़, प्रदेश महासचिव कृष्ण सातरोड़ के नेेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में जुटे। यहां से प्रदर्शन करते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे। यहां लुधियाना-भिवानी गाड़ी खड़ी थी। इस गाड़ी में हिसार रेलवे स्टेशन पर इंजन बदला जाता है। इसके बाद ट्रेन हिसार से भिवानी के लिए रवाना होती है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले तो बिना इंजन लगी ट्रेन के सामने प्रदर्शन किया। इंजन लगते ही यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंजन के अगले हिस्से पर चढ़कर फोटो शूट कराया। एक से डेढ़ मिनट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन पूरा हो गया। गाड़ी ने चलने के लिए सीटी बजाई तो सभी कार्यकर्ता चलते हो लिए। यूथ कांग्रेस ने तहसीलदार कणब लाकड़ा को मांगपत्र सौंपा। इसमें मध्यप्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष वरुण गौड़, दिनेश पूनिया, अर्जुन ठाकुर, राजेश घोड़ेला, संजय लौरा, मनोज नैन, दीपक बालोदिया, मनोज महेंद्रा वाला, बबलू कुलचानियां, नवदीप दलाल, मनोज टाक, राकेश लांबा, अनिल गोरछी, कृष्ण महला, संजय लालवास, संजय पूनिया, प्रदीप लौरा, भूपेंद्र बाडोपट्टी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी क्रॉस कर कांग्रेसियों ने तोड़ा रेलवे कानून
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्लेटफार्म नंबर छह से एक तक पहुंचने के लिए पटरियों को क्रॉस करके रेलवे के नियमों को तोड़ा। रेलवे के इस नियम की उल्लंघना करने पर एक हजार रुपये जुर्माना के अलावा छह माह की सजा का भी प्रावधान है।
प्रदर्शनकारियों से ज्यादा पुलिस
यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन की भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। डीएसपी जितेंद्र के नेेतृत्व में करीब 80 से 90 पुलिस कर्मचारी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। कांग्रेसियों की ओर से महज फोटो खिंचवाकर लौट आने का भरोसा दिया गया था। जिस कारण पुलिस प्लेटफार्म नंबर एक से ही लौट आई।

प्रदेश भर में जताएंगे विरोध
यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कृष्ण सातरोड़ ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले कर्ज माफ करने तथा स्वामीनाथन आयोग लागू करने की घोषणा की थी। अब किसान यह मांग उठा रहे हैं तो उन पर गोलियां चलाई जा रही हैं। यूथ कांग्रेस प्रदेश भर में विरोध जताएगी। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद जाखड़ ने कहा कि देश भर में किसानों के कर्ज माफ होने चाहिए। किसानों को फसलों के भाव, बिजली, पानी, खाद, बीज न मिलने के कारण किसान लगातार कर्जदार हो रहे हैं।

फोटो - 52, 48 और 55
- स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के सामने फोटो खिंचवाने तक प्रदर्शन
- डेढ़ मिनट लुधियाना-भिवानी ट्रेन के सामने खड़े हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed