{"_id":"593c37ec4f1c1bbf268b45b6","slug":"81497118700-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी हीरो शोरूम में घुस कर बदमाशों ने दिनदहाड़े की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी हीरो शोरूम में घुस कर बदमाशों ने दिनदहाड़े की फायरिंग
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हांसी।
हांसी पुलिस जिला बनने के बाद क्षेत्र के लोग किस कदर सुरक्षित है। इस बात का पता उस समय चल गया, जब हिसार चुंगी के समीप इनेलो नेता रविन्द्र सैनी के हीरो बाइक के शोरूम पर गनमैन होने के बावजूद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने हीरो बाइक के शोरूम पर दो बार फायर किए और मौके से फरार हो गए। हीरो बाइक के शोरूम पर यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले करीब 15 दिनों में शोरूम पर गुंडागर्दी की यह चौथी घटना है। 15 दिन पूर्व करीब डेढ़ दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने उत्पात मचाते हुए बिंडो और लाठी से हीरो बाइक के शोरूम पर जम कर तोड़फोड़ की थी।
शोरूम मालिक रविंद्र सैनी द्वारा पुलिस को आरोपी का नाम बताने और पुलिस द्वारा इस घटना के मुख्य आरोपी विक्की के खिलाफ मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी तक नहीं कर पाई। ऐसे में एक बार फिर बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम देना पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोलता हैं। हालांकि बदमाशों द्वारा किए गए फायर शोरूम की दीवारों में लगे। फायर करने के बाद नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी नरेंद्र कादयान मौके पर पहुंचे। जहां कांग्रेस नेता कपूर सिंह पूनिया ने डीएसपी को खरी-खरी सुनाई। पूनिया ने डीएसपी को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि पुलिस मिलीभगत कर आरोपियों को बचाने का प्रयास करती है। जब पुलिस को आरोपी का नाम बता दिया, इसके बावजूद पुलिस द्वारा उस पर कोई कार्रवाई न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता हैं। पूनिया के तीखे तेवर को देखते हुए एक बार तो डीएसपी भी चुप्पी साध गए।
...............
गनमैन ने किया बदमाशों का पीछा, आरोपी हुए फरार
घटना की जानकारी देते हुए शोरूम मालिक रविंद्र सैनी ने बताया कि वह दोपहर करीब 3 बजे इस घटना से कुछ ही मिनट पहले शोरूम से ऊपर अपने रिहायश पर गए थे, जबकि दोनों गनमैन नीचे शोरूम पर ही थे। इस दौरान शोरूम के पीछे वर्कशॉप वाले गेट की तरफ से दो नकाबपोश युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर आए। युवकों ने बाइक से नीचे उतर कर शोरूम पर दो फायर किए। गोली चलने की आवाज सुनाई देने पर गनमैन पीछे के गेट की तरफ गया। गनमैन ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन तब तक वह मौके से फरार हो चुके थे। मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी नरेंद्र कादयान मौके पर पहुंचे। जहां डीएसपी नरेंद्र कादयान व कपूर सिंह पूनिया के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई। इस अवसर पर सर्व व्यापार मंडल प्रधान बजरंग बंसल, व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन सचिव रमेश भुटानी, अनिल चावला, बाली भाटोली, मास्टर तेलूराम रामायण वाला, पार्षद अजय आदि मौके पर पहुंचे और इस घटना की निंदा की।
विज्ञापन
...........
इनेलो नेता पहुंचे मौके पर
वहीं शाम के समय इनेलो के जिला प्रधान राजेन्द्र लितानी, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, विधायक अनूप धानक, हलका प्रधान इन्द्र सिंह फौजी, शीला भयान, कर्ण सिंह देपल, वेद नारंग आदि ने मौके पर पहुंच कर घटना की निंदा की। इनेलो नेताओं ने कहा कि जब से हांसी को पुलिस जिला का दर्जा दिया गया है, क्षेत्र में गुंडागर्दी का माहौल बढ़ा है। एक शोरूम पर चौथी बार वारदात पुलिस प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वह इस घटना को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहते। इसलिए व्यापार मंडल जो भी इस मामले पर फैसला लेगा, उस पर अमल करेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने भी इस मामले को लेकर रविन्द्र सैनी से हालचाल जाना व पुलिस के आला अधिकारियों से इस बार बातचीत की। रविन्द्र सैनी ने बताया कि छाबड़ा चौक पर भी कुछ बदमाश एक दुकानदार को बोल कर आए है कि वह रविंद्र सैनी को जान से मारने जा रहे है। उसके शोरूम पर तोड़फोड़ भी हमने ही की थी।
सैनी हीरो शोरूम में घुस कर बदमाशों ने दिनदहाड़े की फायरिंग
- डीएसपी को कांग्रेस नेता ने सुनाई खरी-खरी, गुंडागर्दी के माहौल के चलते लोग दहशत में