फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रजिस्ट्रर में हाजरी लगाकर गायब मिले दो कर्मचारी

रजिस्ट्रर में हाजरी लगाकर गायब मिले दो कर्मचारी

Thu, 08 Jun 2017 11:28 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
रजिस्ट्रर में हाजरी लगाकर गायब मिले दो कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एडीसी अमरजीत सिंह मान ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सहकारी समिति के असिस्टेंट रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। करीब साढे़ 11 बजे तक ऑफिस से दो कर्मचारी गैरहाजिर मिले। गप्पे हांकते पाए गए कर्मचारियों से भी एडीसी ने रिपोर्ट मांगी।
एडीसी अमरजीत सिंह मान वीरवार को विडियो कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के चौथी मंजिल पर एनआईसी में जा रहे थे। इस बीच उन्होंने सीधे सीढ़ियां चढ़ने की बजाय को ऑपरेटिव सोसायटी असिस्टेंट रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से जाना उचित समझा। वहां से निकलते समय एडीसी को कमरे में कुछ कर्मचारी गप्पे हांकते दिखे तो जांच के लिए अंदर चले गए। अंदर जाकर देखा तो रोहताश और राजबीर सिंह सेवादार अनुपस्थित पाए गए। हाजिरी रजिस्टर में इनकी उपस्थिति दर्ज थी। एडीसी ने दोनों कर्मचारियों की गैरहाजिरी दर्ज कर दी। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए को-ऑपरेटिव सोसायटी के रजिस्ट्रार को लेटर भेजा, जिसमें दोनों की एक-एक दिन की सैलरी काटने के लिए लिखा है।
विज्ञापन

गप्पे हांकते पाए गए कर्मचारियों से भी एडीसी ने जवाब तलब किया। इसमें एक ने बताया कि उन्होंने 7 से 8 डाक मार्क की हैं। दूसरा कर्मचारी भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद एडीसी ने दोनों कर्मचारियों को ड्यूटी के समय निष्ठा से काम करने का निर्देश दिया। एडीसी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि आगे से इस तरह गप्पे लड़ाते मिले तो सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो - 13

-एडीसी अमरजीत सिंह मान ने किया औचक निरीक्षण
--गप्पे हांकते कर्मचारियों से भी मांगा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed