{"_id":"640a28d0f8ba7d746c0c5fa4","slug":"8-people-attacked-the-witness-of-the-murder-hisar-news-c-21-hsr1020-75745-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हत्या के गवाह पर 8 लोगों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हत्या के गवाह पर 8 लोगों ने किया हमला
विज्ञापन
अग्रोहा। हत्या के मामले में गवाह राजबीर पर फाग के दिन 7-8 लोगों ने हमला कर दिया। राजबीर को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने राजबीर की शिकायत पर गांव के ही रघुवीर, बजरंग, सुरजाराम, पवन कुमार, गब्बर, राजेश, गुलाब, ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अग्रोहा पुलिस को दिए बयान में गांव मल्लापुर निवासी राजबीर ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके ताऊ का लड़का गांव में शराब का ठेका चलाता है। दोपहर 3 बजे अपने ताऊ के बेटे से मिलने ठेके के करीब पहुंचा तो रघुवीर उर्फ काला, बजरंग, सुरजाराम, पवन कुमार, गब्बर, राजेश, गुलाब, ओमप्रकाश ने उसका रास्ता रोक लिया। रघुवीर ने लोहे का पंच उसके सिर पर मारा। रघुबीर ने कहा कि हिसार कोर्ट में हमारे खिलाफ जो मुकदमा है, अगर तुमने गवाही दी तो जान से मार देंगे। अस्पताल में भर्ती राजबीर ने बताया कि वर्ष 2018 में गांव में मर्डर हुआ था। जिसका वह गवाह है। इस मामले में 14 मार्च को कोर्ट में गवाही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।