फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   8 farmers challan to burn paddy

पराली जलाने पर 8 के चालान

Fri, 30 Oct 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
8 farmers challan to burn paddy
8 farmers challan to burn paddy - फोटो : Hisar
लगातार खराब हो रही हवा में प्रदूषण का स्तर वीरवार को बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। लगातार गिरते तापमान और बीचबीच में आंशिक बादल छाने के कारण धुआं और धूल के कण ऊपर नहीं उठ पाए और लोगों के लिए आफत बन गए। सुबह से ही वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार था, जो रात 8 बजे 397 तक पहुंच गया।
विज्ञापन

धुएं के कारण सांस में परेशानी के साथ ही आंखों में जलन के मामले बढ़ गए। चिकित्सकों ने ऐसे वातावरण के बीच बुजुर्गों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। इसके अलावा जो भी लोग बाहर निकलें वे अपना मूंह ढक कर रखें, ताकि प्रदूषण से बचाव हो सके। कृषि विभाग ने वीरवार को पराली जलाने पर 8 लोगों के चालान किए।
विज्ञापन

चार बजे के बाद छाने लगा था धुआं
जिले में सुबह से कड़ी धूप निकली थी, लेकिन वातावरण में प्रदूषण बरकरार था। शाम 4 बजे के बाद हल्के बादल छाए और इसके बाद वातावरण में धूल और धूआं बढ़ते गए। शाम होते-होते पूरा वातावरण धुएं में ढंक गया। इससे लोगों को खूब परेशानी हुई। वीरवार को दिन का तापमान सीजन के अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 31.0 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात्रि तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed