{"_id":"635c2070868d3d3f7263d5b2","slug":"8-88-lakh-voters-will-decide-the-chaudhar-of-307-villages-of-hisar-hisar-news-hsr6457231143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार के 307 गांवों की चौधर का फैसला करेंगे 8.88 लाख मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के 307 गांवों की चौधर का फैसला करेंगे 8.88 लाख मतदाता
विज्ञापन
हिसार। जिले के 8 लाख 88 हजार 366 मतदाता गामां की चौधर का फैसला करेंगे। तीसरे चरण के अनुसार 22 और 25 नवंबर को मतदाता 222 पंचायत समिति सदस्य, 30 जिला परिषद सदस्य, 307 सरपंच व 3839 पंचों को चुनेंगे। पंचायत राज चुनाव के लिए 1018 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
पंचायती राज चुनाव के लिए शेड्यूल का एलान कर दिया गया है। काफी लंबे समय से ग्रामीण मतदाता इन चुनावों का इंतजार कर रहे थे। चुनाव का एलान होते ही प्रत्याशियों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव जनवरी-फरवरी 2016 में कराए गए थे। 5 साल का समय पूरा होने के बाद फरवरी 2021 में चुनाव कराए जाने थे। करीब पौने दो साल की देरी से पंचायतों के चुनाव कराए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने चुनाव के लिए ईवीएम मशीन सहित अन्य संसाधन जुटाने शुरू कर दिए हैं।
खंड पंच सरपंच पंचायत समिति सदस्य जनसंख्या मतदाता
आदमपुर 318 26 21 106249 71808
अग्रोहा 302 22 20 101193 75294
बरवाला 558 44 30 174767 129506
हांसी-प्रथम 656 55 30 190783 134540
हांसी-द्वितीय 300 23 18 92451 71398
हिसार-प्रथम 560 47 30 187946 124914
हिसार-द्वितीय 516 42 30 164721 121986
नारनौंद 376 30 25 122516 93964
उकलाना 253 18 18 87897 64956
कुल 3839 307 222 1228523 888366
खंड कुल मतदान केंद्र संवेदनशील अति संवेदनशील
आदमपुर 88 20 20
अग्रोहा 83 22 42
बरवाला 148 52 51
हांसी प्रथम 172 36 46
हांसी द्वितीय 83 14 58
हिसार प्रथम 140 43 48
हिसार द्वितीय 118 13 23
नारनौंद 107 39 19
उकलाना 79 26 53
कुल 1018 265 360
नगर पालिका से फिर बनी ग्राम पंचायत
जिले के सिसाय, आदमपुर, बास को पहले गांव से नगर पालिका बनाया गया था। बास में चार पंचायत, सिसाय में दो, आदमपुर में तीन पंचायत थी। बाद में इन गांवों के लोगों ने विरोध किया। लंबे समय तक धरना दिया। इसके बाद प्रदेश सरकार ने सर्वे कराया, जिसमें अधिकतर लोगों ने पंचायत बनाए जाने का समर्थन किया। सर्वे को आधार बनाते हुए सरकार ने इन गांवों को नगर पालिका से फिर पंचायत बनाया। इन नगर पालिका को पंचायत बनाए जाने के बाद जिले में पंचायतों की संख्या 300 रह गई थी। अब फिर से 307 पंचायत हो गई हैं।
विज्ञापन
सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए केवल 10 वार्ड
इस बार जिला परिषद के चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग के लिए ओपन है। जिला परिषद के कुल 30 वार्ड में 20 पद पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित वर्ग, महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए केवल 10 वार्ड ही हैं। बार-बार नगर पालिकाओं को पंचायत बनाने के कारण जिला परिषद की वार्डबंदी को आठ महीने में चार बाद बदला गया था।
कोई भी जिला पार्षद बन सकेगा चेयरमैन
जिला परिषद हिसार के 30 वार्डों में से अनुसूचित जाति के लिए 7 वार्ड आरक्षित किए गए हैं, जिनमें वार्ड नंबर 1, 5, 19 व 29 पुरुष वर्ग व वार्ड-2, 13 व 24 महिला वर्ग शामिल हैं। बीसी-ए के लिए वार्ड-4 महिला व वार्ड-15 व 20 महिला के अलावा आरक्षित किए गए हैं। सामान्य वर्ग की महिला के लिए वार्ड-7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 26 व 28 शामिल हैं। सामान्य वर्ग पुरुष के लिए वार्ड-3, 6, 8, 10, 12,17, 22, 25, 27 व 30 शामिल हैं।