फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   774 pending intkals resolved in one day

Hisar News: एक दिन में 774 लंबित इंतकाल निपटाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
774 pending intkals resolved in one day
फोटो नंबर एचएसआर 19
विज्ञापन

-उपायुक्त ने विभिन्न तहसीलों का दौरा कर कार्यों का किया निरीक्षण

माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। जिला प्रशासन की ओर से लंबित इंतकाल मामलों के त्वरित निपटान के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत शनिवार को 774 मामलों का समाधान किया गया। हिसार में उपायुक्त महेंद्र पाल ने विभिन्न तहसीलों का दौरा कर कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि लंबित मामलों की पेंडेंसी समाप्त करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी संपत्ति की रजिस्ट्री के बाद निर्धारित समय सीमा में इंतकाल प्रक्रिया पूरी की जाए और भविष्य में कोई भी मामला लंबित न रहे।
विज्ञापन

हिसार तहसील में 436 मामलों का निपटान :
अभियान के तहत हिसार तहसील में 436, बालसमंद में 9, आदमपुर में 45, उकलाना में 102 और बरवाला में 182 मामलों का निपटान किया गया। अवकाश दिवस पर भी कार्य कर आमजन को राहत प्रदान की गई। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराएं ताकि प्रक्रिया में विलंब न हो और राजस्व सेवाएं पारदर्शी और समयबद्ध रूप से मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed