{"_id":"6259b844b2c12a3d846f26b4","slug":"75-acres-of-wheat-crop-burnt-in-bass-and-sisai-hisar-news-hsr6292053186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास और सिसाय में 75 एकड़ गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास और सिसाय में 75 एकड़ गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
हांसी/बास। जिले में तेज हवा चलने के बाद कई जगहों पर आग की घटनाएं हुईं। बास और सिसाय गांव में आग से 75 एकड़ में गेहूं की फसल जल गई। गांव बास के खेतों में अज्ञात कारणों से आग लगने से करीब 60 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग से कुछ किसान की खेत में रखी बिजली की मोटर, इंजन व अन्य सामान भी जल गया। किसानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।
बास बादशाहपुर निवासी किसान दिलबाग, छतर सिंह, संदीप, धर्मवीर, दलजीत, तीर्थ नंबरदार, दिलबाग, रघुवीर, कुलवीर, कर्मवीर, राजवीर, सुभाष, ओमप्रकाश, वेदपाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को खेतों में अचानक आग लग गई। इसके कारण जींद भिवानी मार्ग पर टोल के पास काफी धुआं छा गया। इसके कारण सड़क पर जा रहे वाहन चालकों ने अपने वाहनों को साइड में खड़ा करना पड़ा ताकि कोई अन्य दुर्घटना न घट जाए।
आग से किसान दिलबाग की साढ़े 5 एकड़, छतर सिंह व संदीप की सवा 6 एकड़, धर्मवीर व दलजीत के साढ़े 5 एकड़, तीर्थ नंबरदार की 6 एकड़, दिलबाग की साढ़े 9 एकड़, रघुवीर की ढेड़ एकड़, कुलवीर व कर्मवीर की साढ़े 5 एकड़, राजबीर की ढाई एकड़, सुभाष की 9 एकड़, ओमप्रकाश की 4 एकड़ और वेदपाल की दो एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं तीर्थ, छतर सिंह, दिलबाग, दलजीत, वेदपाल, राजवीर, कुलबीर, दिलबाग, सुभाष को मोटर व इंजन और किसान बजरंग का ट्रैक्टर आग को रोकते समय जल गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी प्रदीप बेरवाल व विनोद की सूझबूझ से ट्रैक्टर की आग पर समय रहते काबू पा लिया है।
विज्ञापन
सिसाय में 15 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
गांव सिसाय में वीरवार देर शाम खेतों में आग लगने से करीब 15 एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। इस दौरान खेतों में रखे 1200 फुट प्लास्टिक की पाइप भी जल गए।
किसानों ने बताया कि वीरवार देर शाम तेज हवा चल रही थी। इसी दौरान बिजली के तार आपस में टकरा गए, जिससे निकली चिंगारी से मेवा सिंह, सत्यनाराण व बलराज के खेतों में खड़ी फसल समेत राम कुमार, दलेर व महेंद्र की करीब 15 एकड़ में कटी हुई गेहूं की फसल जल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि आग से जली फसल का मुआवजा दिया जाए। संवाद