फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अगले दो दिन छोड़कर 24 तक फिर बारिश की संभावना

अगले दो दिन छोड़कर 24 तक फिर बारिश की संभावना

Sun, 19 May 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
अगले दो दिन छोड़कर 24 तक फिर बारिश की संभावना
हिसार। शुक्रवार को झमाझम बारिश के बाद 20 मई तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन उसके बाद 21 से 24 मई तक प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चलने, कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। बारिश से नरमे की फसल की बिजाई करने की तैयारी करने वाले किसानों को नुकसान होगा और सब्जी की फसल में भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

भारत मौसम विभाग के अनुसार 20 मई तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 21 मई की रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और 24 मई तक प्रदेश के अनेक हिस्सों में तेज हवाएं चलेंगी। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ में आंशिक प्रभाव के चलते देखने को मिलेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 22 मई को पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा से होकर गुजरेगा, जिसका आंशिक प्रभाव भी देखने को मिलेगा। इस मौसम से किसानों को फायदा भी होगा और नुकसान भी हो सकता है। कृषि विभाग में एडीओ डॉ. राजीव भाटिया के अनुसार जिन किसानों ने नरमे की फसल की बिजाई कर दी है, उन्हें बारिश से फायदा होगा, लेकिन जो किसान नरमे की फसल की बिजाई की फिलहाल तैयारी कर रहे हैं, बारिश के कारण उनको बिजाई में देरी होगी। इसके अलावा सब्जियों की फसल को बारिश से आमतौर पर फायदा होगा, लेकिन किसान सावधान बरतें कि सब्जियों की फसल में पानी ज्यादा देर खड़ा न हो दें। यदि सब्जी में पानी ज्यादा देर खड़ा होगा तो सब्जी की जड़ें गलने का खतरा रहेगा, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम परिवर्तनशील है। 22 मई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील, परंतु खुश्क रहने की संभावना है। बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं। 22 मई देर रात को पश्चिमी विक्षोभ, जो हरियाणा से पासिंग करेगा, उसके प्रभाव से 23 व 24 मई को कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव ही रहेगा। उसके बाद आगे मौसम फिर खुश्क हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एमएल खीचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed