फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एक्स पैरा मिलिट्री जवान 5 को करेंगे संसद घेराव

एक्स पैरा मिलिट्री जवान 5 को करेंगे संसद घेराव

Sun, 01 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
एक्स पैरा मिलिट्री जवान 5 को करेंगे संसद घेराव
फोटो नंबर 5
विज्ञापन

- मांगों को लेकर एक्स पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों में रोष
- बैठक करके जवानों से किया दिल्ली मार्च करने का आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। एक्स पैरा मिलिट्री जवानों की मांगों के प्रति केंद्र सरकार द्वारा उदासीनता बरते जाने के विरोध में कांफिडेशन ऑफ एक्स पैरा मिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता एक्स पैरा मिलिट्री फोर्स यूनियन के जिला प्रधान कृष्ण बगला ने की।

जिला प्रधान कृष्ण बगला ने कहा कि हक की लड़ाई के लिए अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर संसद का घेराव पांच जुलाई को किया जाएगा। इस प्रदर्शन में देशभर से एक्स पैरा मिलिट्री जवान एकत्रित होंगे। सरकार से अपनी मांगें मनवाने के लिए संसद का घेराव करेंगे। बैठक में सरकार के रवैये के प्रति रोष व्यक्त किया गया। आंदोलन में जिला हिसार से करीब 500 एक्स पैरा मिलिट्री जवान शामिल होंगे। मांगों के संबंध में प्रधान कृष्ण बगला ने बताया कि एक्स पैरा मिलिट्री जवानों की मांगों में वन रैंक वन पेंशन लागू करना, नई पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन लागू करना, हर जिले में सीएसडी कैंटीन खोले जाना, हर जिले में पैरा मिलिट्री सैनिक बोर्ड खोलना, ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले जवानों को शहीद का दर्जा देना, हर जिले में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलना व पैनल अस्पताल नामांकित करना, हर टोल प्लाजा पर निजी वाहन के साथ परिवार सहित टोल फ्री करना तथा जो जवान 10 साल सर्विस करके पेंशन में आए थे उनकी बंद पेंशन को चालू करना आदि शामिल हैं। बैठक में कर्नल महेंद्र सिंह, सहायक कमांडेंट कुलवंत सिंह, इंस्पेक्टर बिजे बूरा, इंस्पेक्टर राम कुमार, इंस्पेक्टर ईश्वर शर्मा, एसआई नारायण सिंह, एसआई सुभाष चंद, पूर्ण सिंह, धर्मबीर, जसवीर सिंह, प्रेम सिंह, राजकुमार, मेहर चन्द, पिरथी सिंह, सविता देवी, विजय सिंह, चांदीराम बगला, कुलदीप जांगड़ा, तेलूराम, राजकुमार लांबा, पारस पूनिया, रघुनंद कुल्हड़िया, प्रेम दड़ौली, औमप्रकाश, राजकुमार दुर्जनपुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed