फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   होली पर मां वैष्णों देवी के लिए स्पेशल ट्रेन

होली पर मां वैष्णों देवी के लिए स्पेशल ट्रेन

Fri, 23 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
होली पर  मां वैष्णों देवी के लिए स्पेशल ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुलखनी (हिसार)। उत्तर-पश्चिम रेलवे जयपुर ने यात्रियों के लिए खास इंतजाम किए हैं। अबकी बार यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं झेलनी पड़े, इसको देखते हुए रेल प्रशासन ने होली पर स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है।
रेल प्रबंधक तरुण जैन ने बताया कि इस बार होली पर यात्रियों की संख्या ज्यादा रहेगी। उत्तर-पश्चिमी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन के मुताबिक गाड़ी संख्या 04972 जम्मूतवी-उदयपुर गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन पांच अप्रैल से 28 जून के बीच चलेगी। इस बीच आने वाले वीरवार को यह ट्रेन जम्मूतवी से रवाना होगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन जम्मूतवी से वीरवार को रवाना होकर अगले दिन 9:20 बजे उदयपुर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04971 उदयपुर-जम्मूतवी स्पेशल एक्सप्रेस गरीब रथ, छह अप्रैल से रवाना होकर 29 जून को प्रत्येक शुक्रवार को 1:50 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन 3:20 बजे उदयपुर से जम्मूतवी तक पहुंचेगी। रेल सेवा अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी एवं हिसार संचालित होगी। यह गाड़ी जम्मूतवी से चलकर पठानकोट छावनी, जालंधर कैंट, लुधियाना, धुरी, जाखल, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली जंक्शन, राणा प्रताप नगर, उदयपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी में 12 थर्ड एसी, दो पावर कार डिब्बो सहित 14 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां वैष्णो देवी के लिए हिसार से पांच अप्रैल को चलेगी स्पेशल ट्रेन
पांच अप्रैल से 28 जून के बीच चलेगी हर वीरवार को जम्मूतवी से होगी रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed