फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सांप ने महिला को डंसा, परिजन इलाज की बजाय झाड़-फूंक कराते रहे, मौत

सांप ने महिला को डंसा, परिजन इलाज की बजाय झाड़-फूंक कराते रहे, मौत

Fri, 21 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
सांप ने महिला को डंसा, परिजन इलाज की बजाय झाड़-फूंक कराते रहे, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिले के बालक गांव की 61 वर्षीय छन्नो देवी को बुधवार को घर में एक सांप ने डस लिया। परिजन महिला को अस्पताल की बजाय झाड़-फूंक कराने के चक्कर में इधर-उधर ले जाते रहे। आखिरकार महिला ने पास के गांव के एक मंदिर में दम तोड़ दिया। सिविल अस्पताल में लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सिविल अस्पताल में मृतका के परिजनों ने बताया कि छन्नो देवी खेत में बने मकान में रहती थी। महिला का बेटा किसी काम से गांव में गया हुआ था। घर पर महिला और परिवार के अन्य सदस्य थे। अचानक छन्नो देवी को एक सांप ने डस लिया। यह देख महिला चिल्लाने लगी और परिवार के सदस्य इकट्ठे हो गए। आसपास के लोग महिला को एक ट्रैक्टर में बिठाकर अस्पताल की बजाय झाड़-फूंक और सांप का जहर उतारने वालों के पास चक्कर काटते रहे। महिला को बुधवार रात को एक मंदिर में ले जाया गया। यहां पर छन्नो देवी ने दम तोड़ दिया। बाद में उसे सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बालक गांव की घटना, खेतों में बने मकान में रहती थी महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed