फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डॉक्यूमेंट राइटर की परीक्षा में नहीं आए 64 प्रतिशत आवेदक

डॉक्यूमेंट राइटर की परीक्षा में नहीं आए 64 प्रतिशत आवेदक

Sat, 10 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
डॉक्यूमेंट राइटर की परीक्षा में नहीं आए 64 प्रतिशत आवेदक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
21 साल बाद आयोजित हुई डॉक्यूमेंट राइटर की परीक्षा में 64 प्रतिशत आवेदक परीक्षा देने नहीं आए। छह साल पहले किए गए आवेदन के कारण अधिकतर की शक्ल में बदलाव हो गया। पुरानी फोटो से शक्ल न मिलने पर परीक्षा संचालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षार्थी भी कई आईडी दिखाने को मजबूर हुए।
डॉक्यूमेंट राइटर की परीक्षा में 30 से 65 साल तक की आयु के अभ्यर्थी शामिल हुए। इसके लिए 2011 में आवेदन लिए गए थे। उस समय आवेदकों ने एक-दो साल पहले की भी फोटो लगाई हो तो अब करीब 7 से 8 साल हो गए। इतने अंतराल में शक्ल में काफी बदलाव हो जाता है। शुुक्रवार को परीक्षा देने पहुंचे आवेदकों को परीक्षा देने की बजाय अपनी फोटो की पहचान कराने में मशक्कत करनी पड़ी। फ्लाइंग स्कवायड की टीम फोटो को लेकर संतुष्ट नहीं हो पा रही थी। इस कारण आवेदकों को आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई अन्य पहचान पत्र दिखाकर खुद को साबित करना पड़ा। डॉक्यूमेंट राइटर के लिए पांच जिलों से कुल 450 अभ्यर्थी थे। पहले पेपर में 163 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। दोपहर दो बजे शुरू हुए दूसरे पेपर में 152 अभ्यर्थी ही आए। पहले पेपर में करीब 64 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरे पेपर में करीब 67 प्रतिशत आवेदक नहीं आए। परीक्षा के बाद सभी आवेदन सील कर ट्रेजरी में जमा कराए गए हैं। शनिवार का पेपर होने के बाद इन सभी को चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

100 अंक के पेपर में सात सवाल पूछे
सुबह 9 बजे पहला डॉक्यूमेंट राइटिंग का पेपर लिया गया। 100 अंक के पेपर में सात सवाल पूछे गए थे। तीन घंटे में सभी सात हल करने थे। दूसरा लीगल प्रोसीजर का पेपर दो बजे शुरू हुआ। 100 अंक के पेपर में कुल सात प्रश्न थे, जिसमें कुल 24 अलग-अलग सवाल थे। पेपर में एक्ट के बारे में पूछा गया था। तीसरा डिक्टेशन एंड टेलीग्राफी पेपर शनिवार सुबह 9 से 10.30 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

65 साल के छबीलदास बने परीक्षार्थी
डॉक्यूमेंट राइटर की परीक्षा देने पहुंचे टोहाना निवासी 65 वर्षीय छबीलदास ने बताया कि वह फिलहाल वकील के पास मुंशी का काम करते हैं। लाइसेंस मिलेगा तो खुुद का काम कर सकेगा। 1988 में भी उसने यह परीक्षा दी थी।

-मिलान कराने में अभ्यर्थियों को करनी पड़ी मशक्कत
-7 से 8 साल पुराने फोटो होने के कारण रही दिक्कतें
-450 आवेदकों में से 163 ही आए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed