फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डाक्यूमेंट राइटर के लिए 21 साल बाद आज होगी परीक्षा

डाक्यूमेंट राइटर के लिए 21 साल बाद आज होगी परीक्षा

Thu, 08 Jun 2017 11:28 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
डाक्यूमेंट राइटर के लिए 21 साल बाद आज होगी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
करीब 21 साल बाद शुक्रवार को डॉक्यूमेंट राइटर के लाइसेंस के लिए परीक्षा होगी। जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होने वाली इस परीक्षा में पांच जिलों के करीब 450 आवेदक परीक्षा देंगे। शुक्रवार और शनिवार दो दिन परीक्षा आयोजित होगी।
डॉक्यूमेंट राइटर बनने के लिए आखिरी बार 1996 में परीक्षा हुई थी। करीब 21 साल बाद शुक्रवार को डॉक्यूमेंट राइटर के लिए परीक्षा होगी। डॉक्यूमेंट राइटर बनने के लिए युवाओं ने 2011 में आवेदन भरे थे, जिसके बाद इनकी परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी। कुछ समय पहले ऐसे आवेदक सीएम से मिले थे। इसके बाद इनकी परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया। प्रदेश भर में करीब 2200 लोगों ने डॉक्यूमेंट राइटर का लाइसेंस लेने के लिए आवेदन किया हुआ है। इन सभी को अब परीक्षा से गुजरना होगा। शुक्रवार तथा शनिवार को मंडल स्तर पर इस परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें हिसार, रोहतक, गुरुग्राम, अंबाला में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हिसार मंडल की परीक्षा शहर के जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगी। शुक्रवार सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक पहला पेपर होगा। इसके बाद दोपहर दो से पांच बजे तक दूसरे सत्र में परीक्षा होगी। शनिवार को भी परीक्षा का आयोजन होगा। इस केंद्र में करीब 450 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा कराने के लिए 20 अधीक्षक लगाए गए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग स्कवायड भी तैनात किया गया है। सुरक्षा कारणों को लेकर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

रजिस्ट्री लिखने का काम
डॉक्यूमेंट राइटर रजिस्ट्री लिखने का काम करते हैं। प्रदेश सरकार की ओर से परीक्षा के बाद यह लाइसेंस दिया जाता है। कुछ जिलों में एडवोकेट भी रजिस्ट्री लिखने का काम करते हैं। परीक्षा में सफल होने वालों को ही लाइसेंस प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित होगी परीक्षा
- दो सत्र में होगी परीक्षा, पांच जिलों से 450 अभ्यर्थी आएंगे परीक्षा देने
रोहतक, गुरुग्राम, अंबाला में परीक्षा केंद्र बनाए गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed