फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   63078 voters will choose the city's own government

63078 मतदाता चुनेंगे शहर की अपनी सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
63078 voters will choose the city's own government
हांसी। स्थानीय नगर परिषद चुनाव के लिए वोटर लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है। शहर के 63078 वोटर नया चेयरमैन और 27 वार्डों के पार्षदों को चुनेंगे। नई वोटर लिस्ट में करीब दो हजार नए वोटर बढ़े हैं। पिछले वर्ष शहर में 61005 वोट थे। प्रशासन की चुनावी तैयारी देखते हुए भाजपा, इनेलो और आम आदमी पार्टी के संभावित उम्मीदवारों ने अपना-अपना जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। चेयनपर्सन की सीट इस बार ओपन रहेगी।
विज्ञापन

हांसी नगर परिषद का चुुनाव 22 मई 2016 को हुआ था। शहर में सभी 27 वार्डों के लिए पार्षदों के चुनाव के तीन माह बाद 12 अगस्त को चेयरमैन पद के लिए चुनाव हुआ। कड़े मुकाबले में निर्मला सैनी एक वोट से जीतकर चेयरमैन बनीं थी। पिछले वर्ष 22 जून को परिषद भंग हो गई थी। 23 जून को एसडीएम डॉ. जितेंद्र अहलावत ने प्रशासक के तौर पर नगर परिषद का चार्ज संभाला था। प्रशासन ने चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण से लगायत बूथा निर्धारण व ईवीएम मंगाने तक का काम पूरा कर लिया है। नपा चुनाव को लेकर तीन महीने पहले ही ईवीएम भी आ गई थी। इन्हें एसडी महिला कॉलेज के हॉल के पीछे बने हुए कमरों में रखवाया गया है। मतदाता सूची को अपडेट करने का काम भी पूरा हो चुका है। नई बनी मतदाता सूची में कुल 63,078 वोटर हैं, जिनमें से 33,284 पुरूष मतदाता व 29794 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

शहर के 27 वार्डों में पार्षदों का चुनाव होगा। हर वार्ड में दो पोलिंग बूथ होंगे। चुनाव के लिए कुल 54 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। परिषद को 54 पोलिंग बूथ के लिए 120 कंट्रोल यूनिट व 120 बैलेट यूनिट मिली है। इसी तरह से 27 वार्डों में से नौ महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वार्ड-एक, 11, 19, 26, व 27 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या एक व 27 एससी महिला के लिए रिजर्व रहेंगे। वार्ड-6 व 25 पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड- 4, 10, 12, 16, 17, 21, 22 महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवारों ने शुरू किया प्रचार
नगर परिषद का चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवारों ने अपना प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार जनसभाएं भी करने लगे हैं। शहर के प्रमुख चौराहे होडिंग व बैनर पोस्टर से अटे हैं। भाजपा, आम आदमी पार्टी व इंडियन नेशनल लोकदल ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टियों ने सिंबल पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी चुनावी तैयारी को लेकर अपनी बात कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed