{"_id":"5bb667ab867a5529006409c1","slug":"61538680747-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, दो घंटे ज्यादा काम कर साफ करेंगे शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, दो घंटे ज्यादा काम कर साफ करेंगे शहर
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन वीरवार शाम को समाप्त हो गई। हालांकि सुबह कोई भी सफाई कर्मचारी काम पर नहीं आया। इस कारण डंपिंग प्वाइंट्स के आसपास जमा गंदगी सड़क किनारे फैलने लगी। बुधवार शाम को आई तेज आंधी के कारण काफी कचरा सड़कों पर भी फैल गया। अब शुक्रवार को दो घंटे ज्यादा काम करके सफाई कर्मचारी पूरे शहर की गंदगी साफ करेंगे। सुबह और शाम दोनों समय तेजी से स्वच्छता अभियान चलेगा। डंपिंग प्वाइंट्स से जेसीबी की सहायता से कचरा उठवाया जाएगा।
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, समान काम-समान वेतन देने सहित कई मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले निगम कर्मचारी बुधवार को तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए थे। मगर अब प्रदेश स्तरीय नेताओं के आदेश पर हड़ताल खत्म कर दी गई है।
सुबह पांच बजे ही बुलाए गए सफाईकर्मी
नगर निगम की स्वच्छता शाखा की ओर से सभी सफाई कर्मचारियों को सुबह 5 बजे ही बुलाया गया। सफाई कर्मियों को पहले से ही निर्धारित स्थानों पर भेजा जाएगा। सफाई दरोगाओं की निगरानी में सभी एरिया की बेहतर ढंग से सफाई करवाई जाएगी। सफाई दरोगा व्हाट्सएप के जरिये अपनी रिपोर्ट सीएसआई को भेजेंगे। इसके बाद शाम के समय भी मुख्य स्थानों पर सफाई अभियान चलेगा। खासकर बाजारों में दोनों समय सफाई कर्मचारियों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को बनेंगे सभी प्रकार के प्रमाण-पत्र
नगर निगम कार्यालय दो दिन से बंद होने के कारण लोगों को जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने से लेकर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने की सुविधा नहीं मिल सकी। अब शुक्रवार को सभी प्रकार के प्रमाण-पत्र बनाए जाएंगे। टैक्स जमा करने के लिए भी सभी कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे। हालांकि दो दिन बाद कार्यालय खुलने से भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसलिए सभी ब्रांचों के प्रभारियों को जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं आने देने के निर्देश दिए गए हैं।
हमारी यूनियन के प्रदेश स्तरीय नेताओं की ओर से हड़ताल खत्म करके काम पर लौटने के आदेश आए हैं। उसके बाद हड़ताल खत्म कर दी गई है। मांगों को लेकर क्या सहमति बनी है, इसकी जानकारी हमें नहीं है। प्रदेश स्तरीय नेता ही बताएंगे।
-प्रवीण कुमार, प्रधान, नगरपालिका कर्मचारी संघ
निगम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। शुक्रवार को शहर में डपिंग प्वाइंट्स से जेसीबी से कचरा उठवाएंगे तथा दो घंटे अधिक काम करवाया जाएगा, ताकि कहीं भी गंदगी न रहे। कर्मचारी भी इसमें पूरा सहयोग करेंगे।
सुभाष सैनी, सीएसआई, नगर निगम