{"_id":"5b410c994f1c1bc4248b50ed","slug":"61530989721-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय की चुस्कियों के साथ सीएम का बिजली- पानी के लिए चुनावी एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय की चुस्कियों के साथ सीएम का बिजली- पानी के लिए चुनावी एलान
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सीएम मनोहर लाल ने चाय की चुस्कियों के साथ बिजली-पानी के चुनावी मुद्दे को उछाल दिया है। सीएम ने कहा कि हम सस्ती बिजली देंगे, सस्ती देना हमारे एजेंडे में है। गांव में भी 130 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से पानी देंगे। सिंचाई के लिए जेएनएल के जरिये 4000 क्यूसिक पानी लाएंगे। जोहड़ों के पानी को भी सिंचाई में उपयोग करेंगे। हर खेत को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने के लिए माइक्रो इरिगेशन की योजनाओं में सब्सिडी देंगे।
सीएम शनिवार को गांव मय्यड़ में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि जेएनएल 1976 में बनी थी। 2600 क्यूसिक क्षमता की इस नहर में कभी भी 2600 क्यूसिक पानी नहीं छोड़ा गया। उचित प्रबंधन-सफाई के इसमें छह जुलाई को पहली बार 3000 क्यूसिक पानी छोड़ा है। इसे बढ़ाकर 4000 क्यूसिक करने का लक्ष्य है। सीएम ने कहा प्रदेश के 6500 गांवों के 14000 तालाबों की दशा सुधारने के लिए ओवरफ्लो तालाबों का पानी सिंचाई के लिए उपयोग करेंगे। इसके लिए तालाब प्राधिकरण बनाया है। फ्लड इरिगेशन के बजाय सूक्ष्म सिंचाई अपनाएंगे, जिसके लिए सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी। 30 साल पहले बनी नहरों की 300 टेल सूखी थीं। इनमें से लोहारू, सिवानी, नारनौल, महेंद्रगढ़ व नूंह की 293 टेलों तक पानी पहुंचाया जा चुका है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि सस्ती बिजली देना हमारे एजेंडे में है। हम सस्ती बिजली उपलब्ध कराएंगे। आप भी हमारा थोड़ा सहयोग करो। हर गांव तक 24 घंटे बिजली मिलेगी। छह जिलों के 2200 गांवों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है। लाइनलॉस कम करके तथा बिजली चोरी रोककर आप सहयोग करें। बकाया बिलों पर जुर्माना व ब्याज माफ कर दिया है। पुराने बकाया बिलों को किश्तों में दे सकते हैं। जिनका ज्याद एरियर हो, वो किश्तों में बकाया चुका सकते हैं। सीएम ने कहा पीएम मोदी ने खरीफ की 14 फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों से किया अपना वादा पूरा किया है। किसान को हर फसल पर लागत का 50 प्रतिशत मुनाफा जरूर मिलेगा। समर्थन मूल्य बढ़ने से देश में खाद्यान्न उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देंगे। सब्जियों के लिए भावांतर भरपाई योजना लागू की गई है।
विज्ञापन
स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने को हुड्डा सरकार ने कुछ नहीं किया : कैप्टन अभिमन्यु
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट कांग्रेस सरकार में आई थी। 2009 में आयोग की सिफारिशों को लागू करवाने के लिए भूपेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में कमेटी बनाई। उन्होंने पांच साल में कुछ नहीं किया। भाजपा ने वादे के अनुसार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट से भी आगे बढ़कर फसलों के मूल्य बढ़ाए हैं। फसलों पर अब तक 3500 करोड़ का मुआवजा दे चुके हैं।
हिसार लोकसभा की सीट पीएम मोदी की झोली में डालो
हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने राज्यसभा में तीन सांसद बनाए हैं। देश के किसी अन्य लोकसभा क्षेत्र में नहीं है। आने वाले लोकसभा चुनावों में हिसार की सीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालें।
इनेलो रेवाड़ी या रोहतक की नहीं पंजाब की जेल भरें
राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स ने एसवाईएल के मामले में इनेलो पर हमला बोलते हुए कहा कि रेवाड़ी या रोहतक की जेल भरने से कुछ नहीं होगा। यहां तो नहर खुदनी ही नहीं है। यदि उन्हें जेल भरनी हैं तो पंजाब की भरें। जनरल डीपी वत्स भी उनके साथ चलेगा। मैं कभी भी कांग्रेस में नहीं रहा। यूपीएससी का चेयरमैन जरूर रहा था। भाजपा ही मेरी पहली और आखिरी पार्टी है।
कृष्ण बेदी बोले : लोकसभा-विधानसभा तक भाजपा का प्रचार करो
सामाजिक अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने मिर्चपुर केे पीड़ितों को संबोधित किया कि भाजपा ने आपके लिए बहुुत कुछ किया है। अब लोकसभा चुनाव तक आप रुकना मत। लगातार भाजपा के लिए प्रचार करना। विधानसभा चुनाव तक आपका प्रचार अभियान थमना नहीं चाहिए।