फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रोजगार के लिए मेगा जॉब फेयर में 7224 ने दिए इंटरव्यू

रोजगार के लिए मेगा जॉब फेयर में 7224 ने दिए इंटरव्यू

Sat, 15 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
रोजगार के लिए मेगा जॉब फेयर में 7224 ने दिए इंटरव्यू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
निजी क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए 7224 बेरोजगार युवक-युवती रोजगार मेले में पहुंचे। पंचायत भवन में आयोजित मेले में युवाओं को रोजगार देने के लिए देशभर की 16 कंपनियों ने मेले में पहुंचे युवाओं का साक्षात्कार लिया। सांसद दुष्यंत चौटाला ने रोजगार मेले का उद्घाटन किया।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि युवा चौपाल के दौरान हजारों युवक रोजगार की मांग को लेकर उनसे मिलते थे। तब से उनके मन में युवाओं को रोजगार दिलवाने की एक तीव्र इच्छा थी। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला प्रयास है। भविष्य में इस प्रकार के आयोजन जारी रखेंगे। इस मेले की शुरुआत में विभिन्न कंपनियों में चार हजार नौकरियां उपलब्ध थीं। साक्षात्कार के लिए पंजीकरण की संख्या में भारी इजाफा होने के बाद उन्होंने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से संख्या बढ़ाने के लिए अनुरोध किया है। निजी क्षेत्रों में नौकरियों की न केवल अपार संभावनाएं हैं, बल्कि मेहनत करने वालों के लिए उन्नति के अनंत अवसर भी हैं। युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक बार घर जिले से दूर रहने की आदत डालनी चाहिए। नौकरी कोई छोटी-बड़ी नहीं होती। निजी क्षेत्र में हर बड़ा उद्यमी या कारोबारी ने अपने जीवन की शुरुआत एक छोटे स्तर पर ही होती है।
विज्ञापन

विधायक भी पहुंचे
रोजगार मेले में इनेलो जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, विधायक रणबीर गंगवा, विधायक अनूप धानक, विधायक वेद नारंग ने भी युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार तलाशने के लिए उत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं का क्रेज अनूठा
रोजगार मेले में पहुंची सेंटम की उत्तरी क्षेत्र बिजनेस अधिकारी अनुपमा लूथरा ने कहा कि किसी सांसद या विधायक को विपक्ष में रहते हुए इस प्रकार का आयोजन करते हुए पहली बार देखा है। बल्कि यहां साक्षात्कार के लिए युवाओं का क्रेज अनूठा रहा। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करवाने में सहयोग करेंगे।
निजी क्षेत्र की नौकरियों में भी प्राथमिकता
युवा अब निजी क्षेत्र की नौकरियों की ओर भी आकर्षित हैं। मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ से यह साबित भी हो गया। शहरी क्षेत्रों से युवा साक्षात्कार पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं के साथ युवतियां भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
रात नौ बजे तक दिया इंटरव्यू
जॉब के लिए करीब 12 हजार से अधिक ने आवेदन किया था, जिसमें करीब 7224 ने इंटरव्यू दिया। संख्या अत्यधिक होने के कारण कंपनियां युवाओं को शॉर्टलिस्ट नहीं कर सकी। रात करीब नौ बजे तक इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी की गई।
तीन से चार दिन में होंगे शॉर्टलिस्ट
युवाओं को करीब तीन से चार दिन में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसमें अधिकतर कंपनियां हरियाणा में जॉब प्लेसमेंट देने की तैयारी कर रही हैं। गुुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद, बहादुरगढ़, झज्जर में जॉब के मौके मिलेंगे।
15 से 20 हजार का ऑफर
कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिले फीडबैक के अनुसार फ्रेशर को कंपनियों की ओर से 15 से 20 हजार रुपये तक के जॉब ऑफर दिए जाएंगे। इसके बाद काम अच्छा हुआ तो प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिसार में भी मिलेगा मौका
एनसीआर के अलावा हिसार में भी युवाओं को मौका मिलेगा, जिसमें डीसीएम, पिज्जा हट, मेक्डोनाल्ड, पिज्जा विंग सहित अन्य मल्टीनेशनल कंपनियों में युवाओं को करीब 500 से 700 नौकरी मिल सकती हैं।

फोटो - 30, 31, 38 और 46
तीन से सात दिन में मिलेंगे जॉब ऑफर के लेटर
- सांसद दुष्यंत चौटाला ने युवाओं को किया संबोधित
-- घर से दूर रहकर जॉब करने की नसीहत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed