फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   11 प्रदेशों से आए युवा, आज बच्चों को सिखाएंगे कामयाबी के गुर

11 प्रदेशों से आए युवा, आज बच्चों को सिखाएंगे कामयाबी के गुर

Wed, 07 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
11 प्रदेशों से आए युवा, आज बच्चों को सिखाएंगे कामयाबी के गुर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हिसार लोकसभा के सरकारी स्कूलों के छात्रों को समर कैंप में विशेष ट्रेनिंग देने के लिए 11 प्रदेशों से युवा हिसार पहुंच गए हैं। ये युवा सांसद दुष्यंत चौटाला के निमंत्रण पर हिसार पहुंचे हैं और वीरवार से लोकसभा के 10 सरकारी स्कूलों में बच्चों को बताएंगे कि कैसे होंगे कामयाब। दो सप्ताह तक चलने वाले इस समर कैंप में 10 स्कूलों के 1094 बच्चों को आगे बढ़ने के तौर-तरीकों के बारे में बताया जाएगा। युवाओं की इस टोली में महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित 11 राज्यों के युवा शामिल हैं। इनमें अर्जित बनर्जी, मानसी अग्रवाल, सर्वजीत सिंह, ऐश्वर्या सक्सेना, पीयूष गुप्ता, दीपक, अमित श्रीवास्तव, निवेदिता, अरिहंत, आयुष अग्रवाल, रूपक ठाकुर, उज्ज्वल कायल, निहाल शर्मा, अंजलि शांडिल्य शामिल हैं।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का सुनहरा भविष्य सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। पिछले माह उन्होंने ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, जिनमें से 20 युवाओं का चयन किया गया है। वीरवार सुबह से ही ये युवा भिवानी रोहिल्ला, आर्य नगर, हांसी, पेटवाड़, बालसमंद, ढंढेरी, नारनौंद, उमरा तथा सुल्तानपुर गांव में स्थित सरकारी स्कूलों के बच्चों को पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

युवाओं की यह टीम सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं को उनके सर्वांगीण विकास के बारे में बताएगी। इसके बाद विद्यार्थियों को योगा, कंप्यूटर ज्ञान, सफाई अभियान, नशा मुक्ति और कैरियर संवारने के तौर तरीकों के बारे में बताएंगे। सरकारी स्कूलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भिवानी रोहिल्ला में 90, आर्य नगर में 145, हांसी में 144, ढंढेरी में 80, पेटवाड़ में 83, नारनौंद में 156, बालसमंद में 198, सुल्तानपुर में 82 और उमरा में 116 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। ये सभी विद्यार्थी समर कैंप का फायदा उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed