फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   57938 students of 151 schools will give National Achievement Survey exam

151 स्कूलों के 57938 विद्यार्थी देंगे नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
57938 students of 151 schools will give National Achievement Survey exam
हिसार। जिले के 151 सरकारी व निजी स्कूलों के 57938 विद्यार्थी 12 नवंबर को नेशनल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा देंगे। परीक्षा की कमान 193 क्षेत्र निरीक्षकों को सौंपी गई है। सीबीएसई की ओर से नेशनल अचीवमेंट सर्वें परीक्षा ऑफलाइन ली जाएगी। प्रश्न-पत्र का डिजाइन गुरुग्राम एससीईआरटी की ओर से तैयार किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिले को 3 लाख 26 हजार 748 रुपये का बजट मिला है।
विज्ञापन

परीक्षा में कक्षा तीसरी, 5वीं, आठवीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल होंगे। नेशनल अचीवमेंट परीक्षा को दो चरणों में बांटा गया है। तीसरी, 5वीं कक्षा के विद्यार्थी सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा देंगे। वहीं, आठवीं व 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक चलेगी। मुख्यालय की ओर निर्देश जारी किए हैं कि हर कक्षा से सिर्फ 30 विद्यार्थी ही नेशनल अचीवमेंट सर्वें परीक्षा दे सकेंगे। बीआरसी, एबीआरसी और कॉलेज कैडर के लेक्चरर्स मानकों का ख्याल रखेंगे।
विज्ञापन

कक्षानुसार इन विषयों की परीक्षा
कक्षा तीसरी और 5वीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित, भाषा, पर्यावरण विज्ञान विषय की परीक्षा देनी होगी। वहीं, 8वीं कक्षा के विद्यार्थी गणित, भाषा, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा देंगे। 10वीं कक्षा के विद्यार्थी गणित, भाषा, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी विषय की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल अचीवमेंट सर्वें परीक्षा की सभी तैयारियां की जा रही हैं। एफआई की ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई हं। कुछ एफआई की कमी है, इस बारे में मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। - सुरेंद्र कैरो, सहायक परियोजना समन्यवक, समग्र शिक्षा, हिसार
चाहे सरकारी हो या फिर निजी स्कूल का विद्यार्थी। इस नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को अपने स्तर का पता चलेगा। पढ़ाई की गुणवत्ता जांचने और नए प्रोजेक्ट को बनाने के लिए यह परीक्षा ली जाती है। मैं लगातार ट्रेनिंग कैंपों में जाकर परीक्षा की तैयारियों की निगरानी कर रहा हूं। - ज्ञानसिंह, जिला परियोजना समन्यवक, समग्र शिक्षा, हिसार

हम बीते दिनों से विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित तैयारियां करवा रहे हैं। परीक्षा के दौरान किन नियमों का ख्याल रखना है। सर्वे परीक्षा से विद्यार्थियों को अपना स्तर पता चलेगा कि हम पढ़ाई में कैसे हैं। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed