फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   5.67 lakhs cheated in the name of providing part-time job, two accused arrested

Hisar News: अंशकालिक नौकरी दिलाने के नाम ठगे 5.67 लाख, दो आरोपी काबू

Wed, 19 Mar 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 19 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
5.67 lakhs cheated in the name of providing part-time job, two accused arrested
हांसी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अंशकालिक नौकरी के नाम पर 5.67 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने जयपुर के भारदारो की ढाणी निवासी दिलकुश व तहसील बस्सी की ढाणी भोपा निवासी नरेश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मामला चार फरवरी को दर्ज हुआ था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना साइबर क्राइम में गांव गढ़ी निवासी संदीप शर्मा ने शिकायत दी थी। संदीप ने बताया कि वह हिसार के कोटक महेंद्र बैंक में नौकरी करता है। चार जनवरी को उसके व्हाट्सएप पर अंशकालिक नौकरी करने के लिए मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को ब्रांड मार्क एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड से बताया था। इसके बाद उसे टेलीग्राम पर एक लिंक भेजकर विभिन्न होटलों के लिंक भेजकर रेटिंग देने का काम दिया।
विज्ञापन


उसे हर रेटिंग पर 120 रुपये दिए गए। बाद में आरोपियों ने छह जनवरी को रुपये दोगुने करने के लिए ट्रेडिंग का लालच दिया और यूपीआई के माध्यम से रुपये ट्रांसफर करवा लिए। उसने कुल 5.67 लाख रुपये डाले थे। जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने मना कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed