फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   56 Bhog on Guru Purnima on 24th July in Agroha Dham

अग्रोहा धाम में 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर 56 भोग, कीर्तन व हवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
56 Bhog on Guru Purnima on 24th July in Agroha Dham
हिसार। अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के प्रतिनिधियों की एक बैठक अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अग्रोहा धाम में हो रहे करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्यों पर विचार किया गया। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन कुलदेवी माता लक्ष्मी के मंदिर में 56 भोग का प्रसाद लगाया जाएगा। भजन-कीर्तन व हवन कार्यक्रम रहेगा।
विज्ञापन

अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बताया कि अग्रोहा धाम का मुख्य गेट का 20 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण किया जा रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से अग्रोहा धाम में भव्य नई धर्मशाला, ऑडिटोरियम, म्यूजियम व मंदिरों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि थोड़ी सी बारिश में अग्रोहा में पानी भर जाता है जबकि सरकार ने करोड़ों रुपये की लागत से कुछ बरसाती नाले बनाए थे, वह भी थोड़ी सी बरसात में नाले जिला प्रशासन की लापरवाही से बंद पड़े हैं। लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। अग्रोहा को पर्यटन स्थल बनाकर अग्रोहा में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य कराने चाहिए। कार्यक्रम में श्रीपाल अग्रवाल व राज जैन को महाराजा अग्रसेन का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चूड़िया राम गोयल, ब्रहम प्रकाश गोयल, ऋषि गर्ग बुडाकिया, अशोक गुप्ता, महेश अग्रवाल, पवन गर्ग, निरंजन गोयल आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed