फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   553429 acres of crops damaged due to hailstorm

Hisar News: ओलावृष्टि से 553429 एकड़ फसल को नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
553429 acres of crops damaged due to hailstorm
हिसार। कृषि विभाग ने फसलों को हुए नुकसान को लेकर अपना प्राथमिक आंकलन कर मुख्यालय को भेजा है। इसमें 553429 एकड़ फसल को नुकसान हुआ है। जिले में कुल 8.5 लाख एकड़ में फसलें उगाई गई हैं। गेंहू की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। अधिकतर हिस्सों में फसलों को 75 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। अभी राजस्व विभाग की ओर से आंकलन किया जा रहा है। फसलों को मुआवजा देने के लिए राजस्व विभाग की रिपोर्ट मुख्य आधार बनेगी।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने हिसार जिले में 2 मार्च को ओलावृष्टि से हुए नुकसान की प्राथमिक रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजी है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने सहायक कृषि अधिकारियों से सर्वे कराने के बाद यह आंकलन तैयार किया है। जिसमें गांवों के हिसाब से यह सर्वे किया गया है। नियमों के अनुसार 25 प्रतिशत तक नुकसान वाली फसलों का मुआवजा देने का प्रावधान नहीं है। ऐसे में रिपोर्ट के आधार पर 3 लाख 18 हजार से अधिक एकड़ फसलों को मुआवजा की श्रेणी से बाहर कर दिया जाएगा। कुल सवा दो लाख एकड़ के करीब फसलों को ही मुआवजा मिलने की संभावना है। वहीं किसानों ने विशेष गिरदावरी करवाकर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुकावजा मांगा है।
विज्ञापन

रात का तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री नीचे पहुंचा

बारिश व ओलावृष्टि के असर से दिन व रात के तापमान में काफी गिरावट आई है। सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री व रात का तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री नीचे पहुंच गया। इसके साथ ही शहर की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार को भी तापमान में गिरावट आएगी। मगर रात को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा 6 मार्च को बादलवाही के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है। 7 मार्च को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.9 और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों में नुकसान का आंकड़ा
फसल--- 0 से 25 नुकसान ---26 से 50 प्रशित 51 से 75 प्रतिशत --75 से 100 प्रतिशत -- कुल

गेहूं----273387- 39065--104350 --230- 417032
सरसों 45337.5- 43220- 37738.5-4571- 130867
जौ 30 --500 300 -0 -830

चना 0 4675 25-0--4700
कुल 318754 87460 14413 .5- 4801- 553429
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed