{"_id":"65fcae25aeec6249260d0d84","slug":"550-players-will-get-admission-on-the-basis-of-trial-hisar-news-c-126-1-cdr1001-115264-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ट्रायल के आधार पर 550 खिलाड़ियाें को मिलेगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ट्रायल के आधार पर 550 खिलाड़ियाें को मिलेगा दाखिला
Fri, 22 Mar 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
गांव चरखी स्थित खेल स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी।
चरखी दादरी। खेल विभाग ने जिले में सरकारी कोच वाली खेल नर्सरियों में 550 खिलाड़ियाें के दाखिला के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रत्येक नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का दाखिला किया जाएगा और 10 खिलाड़ी प्रतीक्षा सूची में रखे जाएंगे। जिले में सरकारी कोच वाली 22 खेल नर्सरियां हैं। विभाग की योजना है कि अप्रैल प्रथम सप्ताह में इनके अभ्यास शुरू करवाया जाए। इन नर्सरियों में आठ से 19 साल के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए विशेष अवसर दिए जा रहे हैं ताकि खिलाड़ी जिले का विश्व पटल पर नाम रोशन कर सकें। इसके लिए जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खेेल करवाए जाते हैं। खिलाड़ियों को डाइट भत्ता भी दिया जाता है। विभाग ने जिले में 22 सरकारी कोच भी तैनात किए हैं। जिले में छह राजीव गांधी खेल और 15 मिनी स्टेडियम में कोच खिलाड़ियों को सुबह-शाम अभ्यास करवाते हैं।
जिले में कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबाल, फुटबाल, खो-खो, कराटे, बैडमिंटन और मुक्केबाजी के ज्यादा खिलाड़ी हैं। ये खिलाड़ी देश-विदेश में पदक जीत रहे हैं। विभाग हर साल निजी शिक्षण संस्थाओं और एकेडमी में भी खेल नर्सरियां खोल रहा है।
विज्ञापन
- आज होगा खिलाड़ियों का ट्रायल
अब विभाग ने 22 सरकारी कोच वाली नर्सरियों में दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत 22 नर्सरियों में दाखिला किए जाएंगे। प्रत्येक नर्सरी में 25 खिलाड़ी दाखिल होंगे। इसके लिए ट्रायल 22 मार्च को होगी। 10 खिलाड़ियों को प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा ताकि बीच में छोड़कर जाने वाले खिलाड़ियाें के स्थान पर इनका चयन हो सके।
- ये दी जाएंगी सुविधाएं
इन नर्सरियों में विभाग की ओर से खिलाड़ियाें को हरसंभव खेल सुविधाएं दी जाएंगी ताकि प्रतिभाओं में निखार लाया जा सके। विभाग की ओर से आठ से 14 साल के खिलाड़ियों को 1,500 रुपये और 15 से 19 आयुवर्ग के खिलाड़ियों को 2,000 रुपये प्रति माह डाइट भत्ता दिया जाता है।
जिले में सरकारी कोच वाली 22 खेल नर्सरियां हैं। सरकारी कोच वाली खेल नर्सरियों में 550 खिलाड़ियाें के दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ट्रायल 22 मार्च को होगी। प्रत्येक नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का दाखिला किया जाएगा। 10 खिलाड़ी प्रतीक्षा सूची में रखे जाएंगे। विभाग की योजना है कि अप्रैल प्रथम सप्ताह में इनके अभ्यास शुरू करवा दिया जाए। इन नर्सरियों में आठ से 19 साल के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। - बस्तीराम, जिला खेल अधिकारी, चरखी दादरी।