फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गांव के 12वीं की टॉपर छात्रा को स्कूटी देगी बहबलपुर की पंचायत

गांव के 12वीं की टॉपर छात्रा को स्कूटी देगी बहबलपुर की पंचायत

Fri, 17 May 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
गांव के 12वीं की टॉपर छात्रा को स्कूटी देगी बहबलपुर की पंचायत
हिसार। ग्राम पंचायत बहबलपुर ने घोषणा की है कि गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रियंका पुत्री ओमप्रकाश को पंचायत की ओर से स्कूटी दी जाएगी। प्रियंका ने कला संकाय से 93 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया है। स्कूल का ओवरऑल परीक्षा परिणाम 96.5 प्रतिशत रहा, जिसके चलते वीरवार को स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत सदस्यों ने विशेष रूप से भाग लिया। स्कूल प्राचार्य सुनीता अहलावत ने बताया कि प्रियंका के अलावा मोनिका पुत्री सुलतान ने 470 नंबर और प्रियंका पुत्री फूल कुमार ने 468 नंबर हासिल कर स्कूल में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के कुल 84 बच्चों में से 20 बच्चों ने मेरिट में स्थान पाया। इस मौके पर उपस्थित सरपंच प्रतिनिधि भजनलाल ने घोषणा की कि स्कूल में टॉप करने वाली छात्रा प्रियंका को ग्राम पंचायत की ओर से स्कूटी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में टॉप करने वाली गांव की छात्रा को लैपटॉप भेंट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव की बेटी किसी एक व्यक्ति की बेटी नहीं है, बल्कि वह पूरे गांव की बेटी है। ग्राम पंचायत ने 12वीं में गांव में टॉप करने वाली छात्रा को स्कूटी देने और 10वीं में टॉप करने वाली छात्रा को लैपटॉप देने का फैसला इसलिए किया है ताकि अन्य छात्राएं भी इससे पढ़ाई के लिए प्रेरित हों और गांव में शिक्षा को बढ़ावा मिले। इस अवसर पर ग्राम सचिव राजेश, पवन मास्टर, सुरेंद्र पंच, दलबीर पंच, सतीश पंच, सुभाष पंच सहित स्कूल स्टाफ सदस्य, ग्रामीण और विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed