फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बेदी बोले पुनर्वास वाले गांव का नाम मनोहरगढ रखा जाए, सीएम ने हाथ हिलाकर मना किया, बोले इसका नाम दीनदयालपुरम रखें

बेदी बोले पुनर्वास वाले गांव का नाम मनोहरगढ रखा जाए, सीएम ने हाथ हिलाकर मना किया, बोले इसका नाम दीनदयालपुरम रखें

Sun, 08 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बेदी बोले पुनर्वास वाले गांव का नाम मनोहरगढ रखा जाए, सीएम ने हाथ हिलाकर मना किया, बोले इसका नाम दीनदयालपुरम  रखें

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि मिर्चपुर वासियों के पुनर्वास के लिए बसाए जाने वाले गांव का नाम मनोहरगढ़ रखा जाए। सीएम ने राज्यमंत्री के संबोधन के बीच ही हाथ हिलाकर इनकार कर दिया। बाद में अपने संबोधन में सीएम बोले - मेरी इच्छा है कि इस गांव का नाम दीनदयालपुरम रखा जाए।
गांव ढंढूर में सीएम मनोहर लाल ने मिर्चपुर वासियों के पुनर्वास के लिए तैयार की गई योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि साढे़ आठ साल से चली आ रही समस्या का समाधान इस सरकार ने कर दिया है। हमने जो वादा उसे पूरा कर दिया। पुनर्वास कर आप लोगों के विश्वास पर खरा उतरने का काम किया है। इस क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा पिछली सरकार ने राजनीतिक षड्यंत्र के तहत जात-पात का जहर घोलकर भाईचारे को खराब करने का काम किया। मिर्चपुर में जो घटना घटी, उसने सामाजिक भाईचारे को पूरी तरह से प्रभावित किया। यह घटना लोगों के गांव मिर्चपुर से लगाव व जुड़ाव को कम नहीं कर सकती है। हम कहीं भी रहें, अपनी भूमि के साथ भावनात्मक जुड़ाव को कभी नहीं भूलना है। मैं तो चाहता हूं कुछ इस तरह का सिस्टम बन जाए आप लोग भले ही यहां रहो, लेकिन आपका वोट वहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा प्रदेश सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आगे बढ़ाते हुए उनके सपने के अनुसार पुनर्वास हुआ है। यहां एक पार्क भी विकसित किया जाए। इसका नाम भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क रखा जाए। घटनाएं दुर्भाग्यवश घट जाती हैं। इसके समाधान की जिम्मेवारी सरकार की होती है। दुख की बात है कि मिर्चपुर में वर्ष 2010 में दुखद घटना के चार साल बाद तक तत्कालीन सरकार ने कोई समाधान नहीं निकाला। आप अपनी उस मिट्टी से जुड़े रहें। जिसको आपके पूर्वजों ने अपने खून-पसीने से सींचा है। भले ही यहां बस जाएं। वहां पर भी अपना आना-जाना जारी रखना।

आठ एकड़ में बसेगा गांव
डीसी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि यहां पर आठ एकड़ जमीन पर 258 परिवारों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए चार करोड़ 56 लाख की राशि खर्च की जाएगी। इस कॉलोनी में पार्क, सड़क, बिजली, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। जल्द ही कागजी कार्रवाई पूरी कर लेंगे। अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अनिल कुमार, घुमंतू जनजाति आयोग के चेयरमैन डॉ. बलवान, कान्फेड के चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी, जिला महामंत्री सुजीत कुमार, भूप सिंह रोहिला, पवन खारिया, अरुण दत्त शर्मा, ढंढूर सरपंच मनोज कुमार, तारा चंद बलियाली, मुनीष ऐलावादी, चंद्र प्रकाश उपस्थित थे।

वित्तमंत्री ने उठाया पांच गांवों का मुद्दा
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मंच से कहा कि सीएम साहब बीड़ बबरन, झीड़ी, पीरवाली, ढंढूर सहित पांच गांव को नोटिस जारी हुए हैं। इन गांवों को भी मिर्चपुर की नीति के अनुसार बसाने का काम करो। यह इस इलाके के लिए बड़ी सौगात होगी।

राज्यमंत्री बोले - विपक्ष की गाड़ी पंक्चर कर देना
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि मिर्चपुर वासियों आप लोग अब हाईवे के किनारे बस गए हो। यहां सैलजा, हुड्डा, तंवर, कुलदीप सभी आएंगे। उनकी गाड़ी रुके तो पंक्चर कर देना। जब उनकी गाड़ी पंक्चर होगी तो हमें तसल्ली होगी। हमारे दिल को ठंडक होगी। आप भूलना मत, इन लोगों के कारण हमारी बेटियों ने आठ साल टेंट में बिताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed